AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
ये है दुनिया की सबसे विचित्र गोभी, कीमत 2100 रुपये किलो!
अंतरराष्ट्रीय कृषिआजतक
ये है दुनिया की सबसे विचित्र गोभी, कीमत 2100 रुपये किलो!
👉🏻ये है दुनिया की सबसे विचित्र दिखने वाली गोभी। अमेरिका जैसे कई अन्य देशों में यह 2000 से 2200 रुपए किलो की दर से बिकती है। इके विचित्र दिखने के पीछे की वजह हैं इसके पिरामिड जैसी आकृति वाले टूटे हुए फूल (Fractal Florets). वैज्ञानिकों ने अब जाकर यह पता लगाया है कि आखिरकार यह गोभी का फूल ऐसा क्यों दिखता है। आइए जानते हैं इसकी वजह... 👉🏻इस गोभी के फूल को रोमनेस्को कॉलीफ्लावर (Romanesco Cauliflower) कहते हैं। इसे रोमनेस्को ब्रोकोली भी बुलाया जाता है। बॉटनी यानी वनस्पति विज्ञान की भाषा में इसे यह ब्रैसिका ओलेरासिया (Brassica Oleracea) कहा जाता है। इस प्रजाति के तहत सामान्य गोभी के फूल, पत्ता गोभी, ब्रोकोली और केल (Kale) जैसी सब्जियां उगती हैं। रोमनेस्को कॉलीफ्लावर सेलेक्टिव ब्रीडिंग का बेहतरीन उदाहरण हैं। 👉🏻फ्रेंच नेशनल सेंटर फॉर साइंटिफिक रिसर्च के साइंटिस्ट फ्रांस्वा पार्सी और उनके साथियों ने अब यह पता लगा लिया है कि  रोमनेस्को कॉलीफ्लावर (Romanesco Cauliflower) के फूल इतने विचित्र क्यों होते हैं। इन लोगों ने अपने अध्ययन में पता लगया कि ये गोभी और रोमनेस्को कॉलीफ्लावर में बीच में जो दानेदार फूल जैसी आकृतियां दिखती हैं, वो वाकई में फूल बनना चाहती हैं. लेकिन फूल बन नहीं पाती। इस वजह से वो कलियों जैसे बड्स में रह जाती हैं। इस वजह से उनकी शक्ल ऐसी दिखती है। 👉🏻रोमनेस्को कॉलीफ्लावर (Romanesco Cauliflower) के यही अविकसित फूल वापस से शूट्स बन जाते हैं, वो फिर से फूल बनने का प्रयास करते हैं, लेकिन असफल होते हैं। यह प्रक्रिया इतनी ज्यादा बार होती है कि एक बड के ऊपर दूसरा, उसके ऊपर तीसरा और फिर इसी तरह ये पिरामिड जैसी हालत बना लेते हैं। ये हरे पिरामिड जैसी आकृति बना लेते हैं। स्रोत:- Aaj Tak, 👉🏻प्रिय किसान भाइयों अपनाएं एग्रोस्टार का बेहतर कृषि ज्ञान और बने एक सफल किसान। दी गई जानकारी उपयोगी लगी, तो इसे लाइक 👍 करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
5
2