AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
ये हैं एलआईसी की सबसे बढ़िया 5 पॉलिसी, हर उम्र में आएंगी काम!
योजना और सब्सिडीGood Returns
ये हैं एलआईसी की सबसे बढ़िया 5 पॉलिसी, हर उम्र में आएंगी काम!
👉🏻एलआईसी देश की सबसे बड़ी और लोकप्रिय बीमा कंपनी है। यहां हम आपको एलआईसी की 5 सबसे बेस्ट पॉलिसी की जानकारी देंगे। एलआईसी कन्यादान पॉलिसी:- 👉🏻एलआईसी की जीवन लक्ष्य पॉलिसी कन्यादान पॉलिसी के नाम से भी मशहूर है। इस पॉलिसी से आप बच्चे के फ्यूचर के टार्गेट पूरे कर सकते हैं। इस पॉलिसी में यदि आप हर महीने 3600 रु एक साथ जमा कर तो आपको 25 साल बाद 27 लाख रु मिलेंगे। एक और बात कि बीमाधारक की मृत्यु हो जाए तो इस पॉलिसी में सम एश्योर्ड का 10 फीसदी पैसा हर साल नॉमिनी को मिलेगा। एलआईसी जीवन उमंग पॉलिसी:- 👉🏻एलआईसी की जीवन उमंग बीमा पॉलिसी काफी मशहूर है। इस पॉलिसी में जो आप लास्ट प्रीमियम देंगे उसके बाद हर साल बेसिक बीमा राशि के 8% के बराबर गारंटीड सर्वाइवल बेनिफिट आपको दिया जाएगा। ये रकम 99 साल की उम्र तक दी जाती रहेगी। फिर यदि 100 साल की उम्र तक जीवित रहे तो मैच्योरिटी बेनेफिट भी मिलेगा। पॉलिसीधारक की डेथ पर नॉमिनी को पैसा मिलेगा। एलआईसी जीवन उमंग पॉलिसी में कई अन्य राइडर बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं। निवेशक की किसी दुर्घटना में मौत या उसके विकलांग होने पर टर्म राइडर बेनेफिट दिया जाता है। आपको दिए गए प्रीमियम पर 80 सी के तहत इनकम टैक्स में छूट मिलेगी। एलआईसी जीवन लाभ पॉलिसी:- 👉🏻अगर मैच्योरिटी से पहले पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाए तो परिवार को इस पॉलिसी से काफी मदद मिलती है। पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक के जीवित रहने पर एकमुश्त राशि दी जाएगी। आप इस योजना पर लोन भी ले सकते हैं। यदि पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाए और सभी प्रीमियमों का भुगतान किया गया हो तो डेथ बेनेफिट, बोनस या अतिरिक्त बोनस, यदि कोई हो, का भुगतान किया जाता है। एलआईसी जीवन आनंद पॉलिसी:- 👉🏻एलआईसी जीवन आनंद योजना में आपको सुरक्षा और बचत का डबल फायदा मिलता है। जीवित पॉलिसीधारक को पॉलिसी अवधि पूरी होने पर एकमुश्त तगड़ी राशि का भुगतान किया जाएगा। पॉलिसीधारक की मृत्यु के मामले में नॉमिनी को पैसा दिया जाएगा। हालांकि पॉलिसी कम से कम 50000 रु के सिंगल प्रीमियम पर ही मिल सकती है। इससे अधिक आप जितना चाहे उतना पैसा जमा करा सकते हैं। एलआईसी जीवन शांति पॉलिसी:- 👉🏻रेगुलर इनकम पाने के लिए एलआईसी जीवन शांति पॉलिसी बेस्ट है। आपको इस प्लान में रेगुलर इनकम के रूप में पेंशन मिलती रहेगी। ये एक सिंगल प्रीमियम पॉलिसी है। इसमें जॉइंट लाइफ विद रिटर्न ऑफ परचेज प्राइस का ऑप्शन भी मिलेगा। इसका मतलब ये होता है कि पॉलिसीधारक और उसके जीवनसाथी में जो भी लंबे समय तक जीवित रहता है उसे पेंशन मिलती रहेगी। इतना ही नहीं दोनों की मृत्यु पर निवेश की गयी राशि नॉमिनी को मिलती है। स्रोत:- Good Returns, 👉🏻प्रिय किसान भाइयों अपनाएं एग्रोस्टार का बेहतर कृषि ज्ञान और बने एक सफल किसान। यदि दी गई जानकारी आपको उपयोगी लगी, तो इसे लाइक 👍 करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
4
1
अन्य लेख