AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
यूरोप को भारतीय अंगूर का निर्यात 31% बढ़ा
कृषि वार्तासकाल
यूरोप को भारतीय अंगूर का निर्यात 31% बढ़ा
पुणे। यूरोप के लोगों को भारतीय अंगूर काफी 'मीठे' लग रहे हैं। निर्यात सीजन 2018-19 में भारत से यूरोप को अंगूर का निर्यात 31 फीसदी बढ़ा है। इतना ही नहीं रूस, चीन और अन्य देशों के निर्यात में भी लगभग 25 फीसदी से 30 फीसदी की वृद्धि होने की उम्मीद है।
कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य विकास एजेंसी (एपीडा) के अनुसार, भारत का अंगूर निर्यात 2018-19 में 1,21,469 टन हो गया। 2017-18 में यह 92,286 टन था। भारत से यूरोप को हुए अंगूर निर्यात में नीदरलैंड, यूके और जर्मनी की हिस्सेदारी 90 फीसदी रही। 2017-18 में भारत ने यूरोप को 1,900 करोड़ रुपये के अंगूर का निर्यात किया था। अक्टूबर से मई तक चलने वाले फसल सीजन में भारत ने मार्च से मई में यूरोप में हरे अंगूरों के बाजार में अपनी हिस्सेदारी 70 फीसदी कर दी है। निर्यातक अब अच्छी गुणवत्ता वाले रंगीन अंगूर के किस्मों पर ध्यान दे रहे हैं। इनकी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अधिक मांग है। स्रोत - सकाल 13 मई 2019 यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगे, तो फोटो के नीचे दिए पीले अंगूठे के निशान पर क्लिक करें और नीचे दिए विकल्पों के माध्यम से अपने सभी किसान मित्रों के साथ साझा करें।
34
0