समाचारAgrostar
यूपी सरकार ने भूमि सुधार के लिए किसान समृद्धि योजना पर लगाई मुहर!
👉 नमस्कार किसान भाइयों उत्तर प्रदेश में खेती की जमीन पर शहरी, औद्योगीकरण के साथ एक्सप्रेस-वे और हाई-वे का निर्माण हो रहा है। लगातार बढ़ रही जनसंख्या को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए कृषि उत्पादन व उत्पादकता में बढ़ोतरी जरूरी है। यह तभी संभव है जब खेती के लिए भूमि हो।
👉मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रिपरिषद ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना पर मुहर लगा दिया है। योजना के तहत प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि सुधार के विविध कार्यक्रम चलेंगे। किसान मजदूरों को आवंटित भूमि दुरुस्त होगी और उन्हें रोजगार भी मिलेगा।
👉सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में बीहड़, बंजर व जलभराव क्षेत्रों के सुधार व उपचार के लिए 2022-23 से 2026-27 तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना चलाई जाएगी। गौतमबुद्ध नगर को छोड़कर शेष 74 जिलों के लिए योजना प्रस्तावित की गई है। मंत्रिपरिषद ने योजना में किसी तरह के संशोधन या परिवर्तन के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया है।
👉योजना के तहत चयनित परियोजना क्षेत्र के सभी किसान व किसान मजदूर इसमें लाभार्थी होंगे। परियोजना क्षेत्र के चयन में उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी जहां लघु व सीमांत किसान और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति किसानों व भू-आवंटियों की अधिकता होगी।
👉योजना के तहत चयनित परियोजना क्षेत्र में शत-प्रतिशत अनुदान पर बीहड़, बंजर भूमि सुधार व क्षेत्र सुधार का कार्य राज्य सेक्टर से और जलभराव क्षेत्र का उपचार कार्य मनरेगा से कराया जाएगा। इस कार्य के लिए पांच साल में 602.68 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें 501.59 करोड़ रुपये राज्य सेक्टर से और 51.25 करोड़ रुपये मनरेगा से और 49.84 करोड़ रुपये किसानों के अंश से व्यय किया जाएगा।
स्रोत:-Agrostar
👉किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!