AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
 यह मशीन फसल की सुरक्षा और जानवरों के हमले रोकने में कारगर!
कृषि वार्ताBhaskar
यह मशीन फसल की सुरक्षा और जानवरों के हमले रोकने में कारगर!
👉किसानों के लिए उनकी फसल की सुरक्षा सबसे बड़ी समस्या है। कई बार जंगली जानवर उनकी फसल नष्ट कर देते हैं। इस वजह से उन्हें आर्थिक रूप से नुकसान तो होता ही है, साथ ही फसल की रखवाली में उनका अच्छा खासा वक्त भी जाया होता है। इस परेशानी को दूर करने के लिए दिल्ली में रहने वाले 24 साल के अभय शर्मा ने एक पहल की है। उन्होंने एक ऐसी मशीन तैयार की है, जो अपनी साउंड के जरिए जानवरों को खेत में घुसने से रोकती है। इतना ही नहीं उन्होंने एक स्मार्ट स्टिक भी बनाई है, जो फॉरेस्ट गार्ड्स और आम लोगों को बड़े जानवरों के हमले से बचाती है। गांवों में जंगली जानवर फसलों को नष्ट कर दे रहे थे:- 👉इस मशीन को तैयार करने के आइडिया को लेकर वे बताते हैं कि पढ़ाई के दौरान 2016-17 में उत्तराखंड के एक गांव में उनका जाना हुआ। वहां उन्होंने देखा कि किसानों और जंगली जानवरों के बीच एक तरह से जंग छिड़ी है। जानवर फसल और किसानों को नुकसान पहुंचाते हैं, जबकि किसान जानवरों को निशाना बनाते हैं। इससे किसान और जानवरों दोनों को ही नुकसान पहुंचता है। 👉अभय बताते हैं कि इस मशीन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह इंसान या जानवर, किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है। 👉अभय कहते हैं कि इसे देखने के बाद मेरे मन में आइडिया आया कि हमें इस तरह का प्रोडक्ट तैयार करना चाहिए, जिससे ये समस्या भी दूर हो जाए और किसी को नुकसान भी नहीं पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अपनी बड़ी बहन के साथ मिलकर काम करना शुरू किया। इंटरनेट की मदद ली, अलग-अलग तरह के इक्विपमेंट और कॉन्सेप्ट के बारे में जानकारी जुटाई और घर पर ही करीब 10 हजार रुपए की लागत से एक मशीन तैयार की और उसे एक खेत में इंस्टॉल कर दिया। इसका अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला, मशीन की साउंड सुनते ही जानवर भाग खड़े होने लगे। 👉अभय के मुताबिक जब फॉरेस्ट गार्ड्स को इस मशीन के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने अभय से कॉन्टैक्ट किया। खुद के लिए ऐसी मशीन की डिमांड की जिससे जंगली जानवर उन पर हमला नहीं कर सकें और रात को जंगल में ड्यूटी करते वक्त उन्हें सहूलियत मिले। इसके बाद अभय ने रिसर्च वर्क शुरू किया और साल 2019 में एक स्मार्ट स्टिक तैयार की, जिसकी मदद से जंगली जानवरों के हमले को कंट्रोल किया जा सके। 👉क्या है मशीन की खासियत? कैसे बड़े-बड़े जंगली जानवरों से बचाती है? फिलहाल अभय ने दो तरह के यन्त्र बनाये हैं। एक स्मार्ट स्टिक जो खतरनाक जंगली जानवरों के हमले से बचाती है। दूसरी एनाइडर्स जो जानवरों से फसलों की सुरक्षा करती है। स्मार्ट स्टिक इलेक्ट्रिक से चार्ज होती है। एक बार चार्ज होने के बाद यह 5-6 दिनों तक काम करती है। इसमें तीन तरह की लाइट लगी है। जिसे सेल्फ एडजस्ट किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें स्टन गन और पैनिक बटन लगा है। इससे सेल्फ डिफेंस और जानवरों को भगाने में मदद मिलती है। बड़े से बड़े जानवर डरकर पीछे भाग जाते हैं। इसकी कीमत 8 हजार रुपए से शुरू होती है। सबसे अच्छी बात है कि इसे आसानी से प्रयोग किया जा सकता है। 👉इसी तरह एनाइडर्स सोलर एनर्जी से चार्ज होता है। यह पोर्टेबल होता है और आसानी से एक खेत से दूसरे खेत में लगाया जा सकता है। यह 100 फीट से लेकर 300 फीट तक के एरिया को कवर करता है। यह अपने साउंड की मदद से जंगली जानवरों को खेत में जाने से रोकता है। इसे धूप, बारिश या मौसम के किसी भी प्रकोप से नुकसान नहीं पहुंचता है। इसकी भी कीमत 8 हजार रुपए से शुरू होती है। स्रोत:- Bhaskar, 👉प्रिय किसान भाइयों दी गई उपयोगी जानकारी को लाइक 👍 करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
13
2
अन्य लेख