AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
मूंग में लगने वाला प्रमुख वायरस एवं नियंत्रण
कृषि वार्ताAgroStar
मूंग में लगने वाला प्रमुख वायरस एवं नियंत्रण
मूंग की फसल में येलो मोजेक वायरस एक प्रमुख समस्या है, जो किसानों के उत्पादन को प्रभावित करता है। इस रोग के फैलने का मुख्य कारण सफेद मक्खी होती है, जो वायरस को एक पौधे से दूसरे पौधे तक पहुंचाती है। 👉लक्षण: - संक्रमित पौधों की पत्तियाँ पीली पड़ने लगती हैं। - समय के साथ पत्तियाँ सूखकर गिर जाती हैं। - फसल में फलियाँ सही से नहीं बनती, जिससे पैदावार कम हो जाती है। 👉नियंत्रण के उपाय: - सफेद मक्खी के प्रबंधन के लिए उचित कीटनाशकों का प्रयोग करें। - एसिटामिप्रिड घटकयुक्त मॅड्रिड @ 0.5 ग्राम प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें। - या फिर पैरीप्रॉक्सीफेन 5% + डायफेंथ्युरोन 25% एसई घटकयुक्त ऍडोनिक्स @ 2 मिली प्रति लीटर छिड़काव करें। - खेत में संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करें और समय-समय पर फसल की निगरानी करें। 👉समय पर नियंत्रण उपाय अपनाने से येलो मोजेक वायरस का प्रभाव कम किया जा सकता है, जिससे मूंग की फसल स्वस्थ बनी रहती है और किसानों को अच्छा उत्पादन प्राप्त होता है। 👉स्त्रोत:- AgroStar किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद।
22
0
अन्य लेख