AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
मूंग की फसल में पीत शिरा मोसैक वायरस का नियंत्रण!
आज का सुझावकिसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मध्यप्रदेश
मूंग की फसल में पीत शिरा मोसैक वायरस का नियंत्रण!
मूंग की फसल में प्रारंभ में पत्तियों पर पीले धब्बे दिखाई पड़ते है। धब्बे तेजी से फैलते है और बड़े हो जाते है। पीली पत्तियों पर ऊतकक्षयी भी देखा गया है। प्रभावित पौधे बहुत कम एवं छोटी फलियां बनती है। पत्तियों के साथ साथ दानों एवं फलियों पर पीले धब्बे देखे गये है। सामान्य अवस्था में बुवाई के 2 सप्ताह के बाद सह रोग प्रकट हो जाता है। रोगग्राही प्रजातियों में यदि रोग आरंभिक अवस्था में होता है तो उपज शून्य हो जाती है। यह सफेद मक्खी कीट के द्वारा फैलता है। सफेद मक्खी के नियंत्रण के लिए विभिन्न कीटनाशकों का प्रयोग किया जा सकता है। रोग दिखते ही मेटासिस्टाक्स 0.1 या डाईमेथोएट 0.3 प्रतिशत प्रति हे. 800 से 1000 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें। छिड़काव 3 से 4 बार करें जिससे रोग कम किया जा सकता है।
स्रोत:- किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मध्यप्रदेश, प्रिय किसान भाइयों दी गई जानकारी उपयोगी लगी, तो इसे लाइक करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
19
7
अन्य लेख