AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
मुख्यमंत्री ने 4688 करोड़ की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की!
कृषी वार्ताकृषक जगत
मुख्यमंत्री ने 4688 करोड़ की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की!
उज्जैन. मुख्यमंत्री ने 4688 करोड़ की राशि ऑन लाइन ट्रांसफर की – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज उज्जैन में कालिदास अकादमी में आयोजित एक कार्यक्रम में कोरोना के चलते चयनित किसानों के समक्ष उनके खातों में फसल बीमा योजना की 4688 करोड़ रुपए की राशि ऑन लाइन ट्रांसफर की। इससे प्रदेश के करीब 22 लाख किसान लाभान्वित होंगे। किसानों को अपनी इस फसल बीमा राशि का लम्बे समय से इंतज़ार था। यह खरीफ 2019 की फसल की बीमा राशि है। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री कमल पटेल और उच्च शिक्षा मंत्री श्री मोहन यादव भी मौजूद थे। महत्वपूर्ण खबर: सबका साथ – सबका विकास मुख्यमंत्री श्री चौहान के एक क्लिक करते ही यह फसल बीमा राशि किसानों के बैंक खातों में तुरंत जमा हो गई। बता दें कि कोरोना के कारण उज्जैन जिले से चुनिंदा किसानों को ही आमंत्रित किया गया था। सावधानी के तौर पर किसानों की थर्मल स्क्रीनिंग, सेनेटाइजेशन और मास्क का पूरा ध्यान रखा गया। सामाजिक दूरी का भी पालन किया गया। इस योजना में राज्य के किसानों के साथ-साथ उज्जैन जिले के करीब एक लाख पैंतालीस हजार किसानों को 868 करोड़ की राशि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्राप्त हुई। अब देखना यह है कि किसानों को व्यक्तिगत रूप से इस फसल बीमा राशि से कितना लाभ हुआ। जल्द ही इसकी प्रतिक्रिया भी सामने आएगी। स्रोत:- कृषक जगत,18 सितंबर 2020, प्रिय किसान भाइयों यदि आपको दी गयी जानकारी उपयोगी लगी तो इसे लाइक करें और अपने अन्य किसान मित्रों के साथ जरूर शेयर करें धन्यवाद।
103
13
अन्य लेख