कृषि वार्ताMy Personal News for Recruitment and Counselling – MPNRC.Org
मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना!
👉🏻हम जानते हैं की आप सभी मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना के बारे में जानना चाहते होंगे, इसलिए आज हम आपको अपने लेख में इसके बारे में पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। हमारे लेख में हम आपको बताएंगे की इस पोर्टल का क्या उपयोग हैं और इसमें आप कैसे अप्लाई कर सकते हैं, साथ ही प्रोसेस अदि के बारे में भी पूरी जानकारी उपलब्ध कराएंगे। अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ अंत तक जुड़े रहे।
👉🏻इस योजना के तहत किसानो को खेती बिजली सब्सिडी दी जाएगी, जो की हर महीने 1000 रूपए के तोर पर दी जाएगी। इस योजना के लिए 450 करोड़ रूपए का बुगट तैयार किया गया हैं, जिसके लिए आप ऑनलाइन जाकर अपना अप्लाई कर सकते हैं। 1000 रूपए के अनुसार आपको हर वर्ष 12,000 रूपए दिए जायेगे, जिससे किसानो को काफी सहायता प्राप्त होगी। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए आप ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर भी चेक कर सकते हो।
इस योजना के लिए निम्नलिखित मानदंडों का ध्यान रखना होगा , जो इस प्रकार से हैं:-
- जिन भी किसानो के पास कृषि बिजली का कनेक्शन हैं, केवल वही किसान इस योजना के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
- इस योजना के तहत आपको हर महीने 1000 रूपए दिए जायेगे।
- किसान मित्र योजना के लिए केवल किसान ही अप्लाई कर सकते हैं।
- यदि आप एक सरकारी कर्मचारी हैं, तो आप इस योजना के लिए अप्लाई नहीं कर सकते हैं।
- आपका राजस्थान का निवासी होना अनिवार्य हैं, उसके बाद ही आप इस पोर्टल पर अप्लाई कर सकते हैं।
इस योजना के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत हैं, जो इस प्रकार से हैं:-
- आवास का प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट के आकर की तस्वीर
- फ़ोन नंबर
- बैंक खाते की पासबुक की तस्वीर
- आय का प्रमाण पत्र
- किसान का आधार कार्ड
- वोटर ID, अदि।
👉🏻इस योजना के द्वारा आपको बहुत से लाभ उपलब्ध किये जायेंगे, जिसके बारे में पूरी जानकारी निचे दी गयी हैं। कृपया इन बिन्दुओ को ध्यान से पढ़े, जो इस प्रकार हैं:-
- इस योजना के तहत आपको बिजली के बिल पर हर महीने Rs.1000 की सब्सिडी दी जाएगी।
- किसानो के लिए इस योजना के तहत सरकार ने 450 करोड़ रूपए के बजट के लिए मंजूरी दी हैं।
- आप अपने आधार कार्ड के द्वारा इस पोर्टल पर अप्लाई कर सकते हैं, यदि आपके पास आधार कार्ड नहीं हैं तो जल्द से जल्द बनवा ले।
- इस योजना के द्वारा आपको दुगना लाभ मिलना अनिवार्य हैं।
- अगर आपका महीना का बिजली का बिल 900 रूपए आता हैं, तो उसे 540 रूपए कर दिया जायेगा - - और आपको 60% सब्सिडी दी जाएगी।
- आपको अधिकतम सब्सिडी Rs.1000 रूपए तक ही दी जाएगी।
- यदि आप सरकार द्वारा दिए गए निश्चित समय पर ही बिजली का बिल भरते हैं, तो ही आपको Rs.1000 की सब्सिडी दी जाएगी।
- इस योजना की घोषणा 9 जून 2021 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा की गयी हैं।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ?
- इस पोर्टल पर अप्लाई करने के लिए सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए।
- जिसका लिंक हैं- www.rajsthan.gov.in.
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज में आपको अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना हैं।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने “मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना आवेदन पत्र” खुल जायेगा।
- उसमे आपको अपना नाम, आधार कार्ड नंबर, आपका पता, बैंक खाता नंबर और मोबाइल नंबर अदि भरना हैं।
- सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करदे।
स्त्रोत:- My Personal News for Recruitment and Counselling
👉🏻प्रिय किसान भाइयों दी गई उपयोगी जानकारी को लाइक 👍 करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!