AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
मीराबाई चानूः जंगल से लकड़ी उठाने वाली लड़की, जिसने देश के लिए जीता चांदी का मेडल
समाचारzee news
मीराबाई चानूः जंगल से लकड़ी उठाने वाली लड़की, जिसने देश के लिए जीता चांदी का मेडल
👉टोक्यो ओलंपिक के दूसरे दिन भारत की मीरा बाई चानू ने देश के लिए पहला मेडल जीत लिया है। 26 साल की मीरा बाई ने 49 किलोग्राम वर्ग में चांदी का मेडल हासिल किया है। वह भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं। बचपन में जंगल से लकड़ियां लाती थीं चानू:- 👉मीराबाई का जन्म 8 अगस्त 1994 को नोंगपोक काकचिंग, इंफाल, मणिपुर में हुआ। परिवार ने कम उम्र से ही उनकी ताकत पहचान ली थी। वह सिर्फ 12 साल की थी और आसानी से जलाऊ लकड़ी का एक बड़ा बंडल अपने घर ले जा सकती थी जिसे उनके बड़े भाई को उठाना भी मुश्किल था। उनकी इस ताकत को देखते हुए उन्हें वेटलिफ्टिंग में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया गया। स्रोत - जी न्यूज 👉 प्रिय किसान भाइयों अपनाएं एग्रोस्टार का बेहतर कृषि ज्ञान और बने एक सफल किसान। दी गई जानकारी उपयोगी लगी, तो इसे लाइक 👍 करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
34
0
अन्य लेख