AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
मिर्च की फसल में डाईबैक रोग का प्रकोप!
एग्री डॉक्टर सलाहएग्रोस्टार एग्रोनोमी सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस
मिर्च की फसल में डाईबैक रोग का प्रकोप!
👉🏻 किसान भाइयों मिर्ची की फसल में डाईबैक (टहनी मार) एक फफूंदी जनित रोग है। जिसमे सर्वप्रथम मुलायम शाखायें सुखनी आरंभ हो जाती हैं एवं बाद में या तो पूरी शाखायें सूख जाती है या पौधा मुरझा जाता है। इस रोग के लक्षण पौधे के ऊपरी भाग से आरंभ होकर नीचे की तरफ बढ़ते हैं। सूखी हुई टहनियों पर काले बिंदु जैसे आकार बिखरे होते हैं। इसके नियंत्रण के लिए अझोक्सिस्ट्रोबिन 11% + टेबुकोनाजोल - 18.3% एससी @ 240 ग्राम प्रति 250 लीटर पानी के साथ मिलाकर छिड़काव करें। 👉🏻 खेती तथा खेती सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए कृषि ज्ञान को फॉलो करें। फॉलो करने के लिए अभी क्लिक ulink://android.agrostar.in/publicProfile?userId=558020 करें। स्रोत:- एग्रोस्टार एग्रोनोमी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, प्रिय किसान भाइयों अपनाएं एग्रोस्टार का बेहतर कृषि ज्ञान और बने एक सफल किसान। दी गई जानकारी उपयोगी लगी, तो इसे लाइक 👍 करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
11
2
अन्य लेख