मानसून समाचारSkymet
मानसून सामान्य रहने के आसार
दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र तथा उससे सटे आसपास के भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा, आंध्र प्रदेश के तटीय भागों के करीब भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित है। दक्षिणी केरल तट से दूर दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के भागों पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मौजूद है।
इसकी वजह से, अगले 24 घंटों में बिहार, उत्तरी छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश तथा गुजरात के हिस्सों में मानसून की सक्रियता देखी जा सकती है। इस दौरान पश्चिम बंगाल और बाकी बचे उत्तर प्रदेश के हिस्से, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित असम के हिस्सों में सामान्य मानसून रहने के आसार हैं। जबकि, देश के बाकी हिस्सों में मानसून का प्रदर्शन कमजोर बना रह सकता है।
स्रोत - स्काईमेट, 25-09-2019
यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगे, तो फोटो के नीचे दिए पीले अंगूठे के निशान पर क्लिक करें और नीचे दिए विकल्पों के माध्यम से अपने सभी किसान मित्रों के साथ साझा करें।