कृषि वार्तादैनिक भास्कर
महीने भर बाद फिर से मंहगी हुई प्याज!
करीब महीने भर बाद प्याज फिर महंगी हो गई है क्योंकि कर्नाटक की प्याज आ नहीं रही है और नासिक में फिर से बारिश हो जाने के कारण फसल भींग गई है और आवक रुक गई है। नासिक में भीगी प्याज ने देशभर की मंडियों में प्याज के दाम बढ़ा दिए हैं। रविवार को मंडी में भाव 50 रुपए प्रतिकिलो पहुंच गए।
संभावना है कि अगले एक सप्ताह दामों में और तेजी आएगी। कारोबारीयों का कहना है कि यह स्थिति कई साल बाद आई है, जब दीपावली के बाद प्याज के दाम में तेजी आई हो। थोक मंडी में प्याज महंगी होते ही फुटकर बाजार में भी तेजी शुरू हो गई है और फुटकर में प्याज फिर 60 रुपए प्रतिकिलो बिकने लगी है। यह हालात नवरात्र से पहले के थे, जो फिर से लौट आए हैं। प्याज के भाव देश में महाराष्ट्र की मंडियों के आधार पर तय होते हैं। नासिक मंडी और लासलगांव मंडी में भाव तेज हैं। साथ ही देश में प्याज का उत्पादन कम हुआ है। _x000D_
_x000D_
स्रोत – दैनिक भास्कर, 04 नवंबर 2019_x000D_
_x000D_
यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगे, तो फोटो के नीचे दिए पीले अंगूठे के निशान पर क्लिक करें और नीचे दिए विकल्पों के माध्यम से अपने सभी किसान मित्रों के साथ साझा करें।_x000D_