AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
मध्य प्रदेश में काजू की खेती
कृषि वार्ताआउटलुक एग्रीकल्चर
मध्य प्रदेश में काजू की खेती
मध्य प्रदेश में किसानों की माली हालत सुधारने के लिए राज्य सरकार नए-नए प्रयोग कर रही है। इसी कड़ी में बंजर पड़ी भूमि पर 'काजू की खेती' को प्रोत्साहित किया जा रहा है और यह किसानों को भी रास आने लगी है। राज्य के लगभग 1,430 हेक्टेयर में किसानों ने काजू के 1.60 लाख पौधे लगाए हैं।
राज्य के उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों के अनुसार काजू और कोको विकास निदेशालय, कोच्चि (केरल) ने राज्य के बैतूल, छिन्दवाड़ा, बालाघाट और सिवनी जिले की जलवायु को काजू की खेती के लिए उपयुक्त पाया है। इसी के चलते इन जिलों में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना 'रफ्तार' के माध्यम से इस वर्ष काजू क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम को लागू किया गया है। इन जिलों में अभी तक किसानों ने कुल 1,430 हेक्टेयर में काजू के 1.60 लाख पौधों का रोपण किया है इसके अलावा 1.26 लाख पौधे और उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बैतूल में 1,000 किसानों ने, छिंदवाड़ा में 30, बालाघाट और सिवनी में 200-200 किसानों ने काजू के पेड़ लगाए हैं। _x000D_ स्रोत – आउटलुक एग्रीकल्चर, 7 नवंबर 2019_x000D_ यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगे, तो फोटो के नीचे दिए पीले अंगूठे के निशान पर क्लिक करें और नीचे दिए विकल्पों के माध्यम से अपने सभी किसान मित्रों के साथ साझा करें।_x000D_
12
0
अन्य लेख