AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
मध्य प्रदेश के किसानों के बल्ले बल्ले!
योजना और सब्सिडीAgrostar
मध्य प्रदेश के किसानों के बल्ले बल्ले!
👉किसानों को सब्सिडी पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि अभियांत्रिकी संचनालय द्वारा समय-समय पर विभिन्न कृषि यंत्रों के लिए लक्ष्य जारी किए जाते हैं। इन जारी लक्ष्यों के विरुद्ध पात्र किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसके बाद विभाग द्वारा लॉटरी जारी की जाती है। लॉटरी में चयनित किसान आवेदन अनुरूप कृषि यंत्र खरीद सकते हैं। इसी क्रम में बीते दिनों 22 नवंबर 2022 को मध्य प्रदेश कृषि अभियांत्रिकी संचनालय द्वारा मल्टीक्रॉप थ्रेशर/एक्सियल फ्लो पैडी थ्रेशर एवं चिसल प्लाऊ के जिलेवार लक्ष्य जारी किये गए थे, जिसका लॉटरी परिणाम जारी कर दिया गया है। 👉कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा राज्य में मल्टीक्रॉप थ्रेशर/एक्सियल फ्लो पैडी थ्रेशर एवं चिसल प्लाऊ के जिलेवार लक्ष्य 22 नवंबर 2022 को जारी किए गए थे जिसके विरुद्ध किसान 06 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते थे। इस दौरान जिन किसानों ने इन कृषि के लिए आवेदन किया था उसकी लिस्ट 07 दिसंबर 2022 को जारी कर दी गई हैं। 👉यह किसान ले सकते हैं सब्सिडी पर थ्रेशर एवं चीसल प्लाऊ:- मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र देने के लिए लॉटरी सिस्टम की व्यवस्था की है जिसमें निश्चित समय में किसानों के द्वारा आवेदन किये जाते हैं और आवेदन समाप्त हो जाने के बाद प्रत्येक जिले से किसानों का चयन किया जाता है। इस लिस्ट में लक्ष्य से अधिक किसानों का नाम होता है जिसमें यदि चयनित किसान यंत्र नहीं लेते हैं तो वह यंत्र लेने का मौका अन्य किसानों को दिया जायेगा। 👉जिन किसानों ने योजना के तहत तय तारीखों के दौरान आवेदन किया है वह किसान ऑनलाइन लिस्ट देख सकते हैं। यह लिस्ट ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर जारी की गई है। इसमें किसानों को वित्तीय वर्ष 2022-23, विभाग- कृषि अभियांत्रिकी का चयन करना होगा। इसके बाद किसान अपने ज़िले का चयन कर कृषक वर्ग, जोत श्रेणी आदि जानकारी का भरना होगा। जिसके बाद वह चयनित किसानों की लिस्ट देख सकते हैं। 👉स्त्रोत:- Agrostar किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
18
3