AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
मौसम की जानकारीस्काइमेट
मध्य प्रदेश का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान, फसल सलाह!
किसान भाइयों 19 सितंबर को प्रदेश के दक्षिणी तथा दक्षिण-पश्चिमी जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। 20 सितंबर से पूर्वी जिलों में भी वर्षा की गतिविधियां बढ़ेंगी और 21 सितंबर से 24 सितंबर के बीच मध्य प्रदेश के कई भागों में अच्छी वर्षा देखने को मिलेगी। वर्षा से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले जिले होंगे सतना, सीधी, पन्ना, उमरिया, दमोह, जबलपुर, सागर, टीकमगढ़ और आसपास के इलाके। इसकी सम्पूर्ण जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें।
स्रोत - स्काइमेट, प्रिय किसान भाइयों इस वीडियो में दी गई मौसम पूर्वानुमान की जानकारी यदि आपको उपयोगी लगी, तो इसे लाइक करें और अपने अन्य किसान मित्रों के साथ जरूर शेयर करें।
63
5
अन्य लेख