AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
मध्यप्रदेश सरकार 2 लाख मीट्रिक टन खरीदेगी ये फसल!
कृषि वार्ताTractor Junction
मध्यप्रदेश सरकार 2 लाख मीट्रिक टन खरीदेगी ये फसल!
इस बार राज्य के किसानों ने 6 लाख 82 हजार हैक्टयेर में की है मूंग की खेती:- 👉मध्यप्रदेश में इस वर्ष जायद मूंग का उत्पादन बहुत अधिक हुआ है। इस वर्ष किसानों ने राज्य में 6 लाख 82 हजार हैक्टेयर भूमि में ग्रीष्मकालीन मूंग की खेती की थी। जिसमें 12 लाख 16 हजार मीट्रिक टन मूंग का उत्पादन हुआ है। किसानों को उचित मूल्य मिल सके इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी करने का फैसला किया था। इसके तहत राज्य के 2 लाख 32 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है। किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा है कि केंद्र सरकार ने राज्य में 1 लाख 34 हजार मीट्रिक टन मूंग की खरीदी की अनुमति ही दी थी जबकि राजस्व विभाग द्वारा किये गए सर्वे अनुसार प्रदेश में 12 लाख 16 हजार मूंग का उत्पादन हुआ है। जिससे राज्य के ज्यादातर किसान एमएसपी पर मूंग बेचने से वंचित रह गए है। इससे 2 लाख मीट्रिक टन की और खरीदी के लिए अनुमति मांगी गई है। केंद्र से अनुमति मिलने पर राज्य के अधिक से अधिक किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंग की उपज बेच सकेंगे। 30 जिलों के किसानों को होगा लाभ:- 👉अगर राज्य में फिर से ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी शुरू होती है तो राज्य के 30 जिलों के किसानों को लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग को पहले 27 जिलों के किसान बेच सकते थे लेकिन बाद में इसमें भोपाल, बुरहानपुर तथा श्योपुरकला जिलों को भी अब जोड़ दिया गया है। जिससे जिलों की संख्या 30 हो जाती है। यदि केंद्र सरकार अधिक मूंग खरीदी की अनुमति देती है तो इन जिलों के किसानों को लाभ मिलेगा। क्या है मध्यप्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य:- 👉केंद्र सरकार की ओर से हर वर्ष रबी और खरीब की फसल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य ( Purchase at Minimum Support Price ) की घोषणा की जाती है। इस बार मध्य प्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। इसके लिए ग्रीष्मकालीन मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य 7196 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। स्रोत:- Tractor Junction, 👉 प्रिय किसान भाइयों अपनाएं एग्रोस्टार का बेहतर कृषि ज्ञान और बने एक सफल किसान। दी गई जानकारी उपयोगी लगी, तो इसे लाइक 👍 करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
12
3
अन्य लेख