AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
मक्का की फसल में पौध अंतराल!
आज का सुझावएग्रोस्टार एग्रोनोमी सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस
मक्का की फसल में पौध अंतराल!
मक्का को उचित समय पर बोना चाहिए। बुवाई सदैव लाइनों में करनी चाहिए और लाइन से लाइन की दूरी 60 से.मी. तथा पौधे से पौधे के बीच की दूरी 25-30 से.मी. रखनी चाहिए इसके लिए सीडड्रिल या हल के पीछे बनी लाइनों या चोगा विधि द्वारा बुवाई की जा सकती है। सामान्यतया प्रति हेक्टेअर पौधों की संख्या 65000 से 75000 होनी चाहिए। बेवीकार्न के लिए पौधों की संख्या 1.11 से 1.66 लाख प्रति हेक्टेअर रखना लाभदायक रहेगा। बेवीकार्न के लिए 50 से.मी. पर बनी लाइनों में पौधे से पौधे की दूरी 15 से.मी. रखी जाती है। मक्का के बीज को 3.5-5.0 से.मी. की गहराई पर बोना चाहिए। यदि जमाव कम हुआ है, तब अंकुरण के तुरन्त बाद उपचारित बीज को खाली जगह पर बो देना चाहिए। यदि पौधों की संख्या अधिक है, तब अंकुरण के 15-20 दिन बाद घने पौधों को उखाड देना चाहिए। मक्का को अमूमन, मानसून आने पर बोया जाता है। मक्का के बोने का उचित समय किस्म एवं स्थान विशेष के अनुसार अलग-अलग होता है।
13
0
अन्य लेख