AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
मक्का की फसल में दीमक का नियंत्रण!
सलाहकार लेखकृषि विभाग उत्तर प्रदेश
मक्का की फसल में दीमक का नियंत्रण!
मक्का की फसल में दीमक के नियंत्रण के निम्न उपाए अपनाने चाहिए -_x000D_ खेत में कच्चे गोबर का प्रयोग नहीं करना चाहिए।_x000D_ फसलों के अवशेषों को नष्ट कर देना चाहिए।_x000D_ नीम की खली 10 कुन्तल प्रति हेक्टेयर की दर से बुवाई से पूर्व खेत में मिलाने से दीमक के प्रकोप में कमी आती है।_x000D_ बुवेरिया बैसियाना 1.15 प्रतिशत बायोपेस्टीसाइड (जैव कीटनाशी) की 2.5 किग्रा0 प्रति हेक्टेयर 60-75 किग्रा गोबर की खाद में मिलाकर हल्के पानी का छींटा देकर 8-10 दिन तक छाया में रखने के उपरान्त बुवाई के पूर्व आखिरी जुताई पर भूमि में मिला देने से दीमक कीटों का नियंत्रण हो जाता है।_x000D_ रसायनिक नियंत्रण के लिए यदि कीट का प्रकोप आर्थिक क्षति स्तर पार कर गया हो तो निम्नलिखित कीटनाशकों का प्रयोग करना चाहिए। क्लोरोपाइरीफॉस 20 ईसी @ 2.5 लीटर प्रति हेक्टेयर की दर से सिंचाई के पानी के साथ प्रयोग करना चाहिये।
स्रोत:- कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश यदि आपको दी गई जानकारी उपयोगी लगे, तो लाइक करें और अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें।
7
0
अन्य लेख