AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
भारी बारिश की आशंका
मानसून समाचारडॉ. रामचन्द्र साबले (कृषि मौसम विशेषज्ञ)
भारी बारिश की आशंका
आने वाले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भागों सहित नजदीकी उत्तरी और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी बिहार व झारखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश के भागों में मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तर भारत के मध्यप्रदेश और पश्चिमी उत्तरप्रदेश के भागों में 29 से 30 सितंबर के बीच बारिश होने की आशंका है। 28 से 29 सितंबर को गुजरात राज्य में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही दिनांक 2 से 4 अक्टूबर के बीच पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के भागों में बारिश की संभावना है। 3 से 5 अक्टूबर के बीच उत्तर भारत के पश्चिमी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है। संदर्भ - डॉ. रामचंद्र साबले (वरिष्ठ कृषि मौसम वैज्ञानिक)
यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगे, तो फोटो के नीचे दिए पीले अंगूठे के निशान पर क्लिक करें और नीचे दिए विकल्पों के माध्यम से अपने सभी किसान मित्रों के साथ साझा करें।
68
0