AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
भारत से मेहंदी,चाय,मिर्च का आयात करना चाहता है चीन
कृषि वार्ताद इकोनॉमिक टाइम्स
भारत से मेहंदी,चाय,मिर्च का आयात करना चाहता है चीन
नई दिल्ली। भारतीय मेहंदी पाउडर, मिर्ची, चाय और सहजन के पाउडर की चीन में मांग बढ़ रही है। चीन इन उत्पादों को भारत से आयात करने के लिए चर्चाएं कर रहा है। हाल में शंघाई में आयोजित हुए इंपोर्ट-ओनली फेयर में चीनी आयातकों ने इन वैल्यू-एडेड उत्पादों के बारे में काफी जानकारी ली।
तमिलनाडु स्थित हिना निर्यातक ने 5-10 नवंबर तक शंघाई में आयोजित हुए चीन इंटरनेशनल इंपोर्ट एक्सपो में मेहंदी पाउडर के निर्यात का 3 करोड़ रुपए से अधिक का ऑर्डर मिला। एक अधिकारी ने बताया कि कृषि उत्पादों के बारे में काफी पूछताछ की गई। इन उत्पादों के लिए कुछ लाख डॉलर के ऑर्डर भी दिए गए। भारत ने इस साल अप्रैल-सितंबर के बीच इस तरह के उत्पाद का 20 करोड़ डॉलर का निर्यात किया है। मौजूदा वित्त वर्ष के पहले छह महीने में चीन को भारत का निर्यात 8.5 अरब डॉलर और आयात 36.3 अरब डॉलर का रहा है। स्रोत – इकोनॉमिक टाइम्स, 18 नवंबर 2019 यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगे, तो फोटो के नीचे दिए पीले अंगूठे के निशान पर क्लिक करें और नीचे दिए विकल्पों के माध्यम से अपने सभी किसान मित्रों के साथ साझा करें।
50
0