AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
भारत सहित एशियाई देशों की खेती पर फॉल आर्मीवर्म का खतरा
कृषि वार्ताआउटलुक एग्रीकल्चर
भारत सहित एशियाई देशों की खेती पर फॉल आर्मीवर्म का खतरा
फॉल आर्मीवर्म भारत के अलावा म्यानमार, चीन, थाईलैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका में तेजी से पांव पसार रहा है। यह मक्का के अलावा धान, कपास और गन्ना समेत 180 पादप प्रजातियों को बर्बाद कर सकता है। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन ने भारत सहित पूरे एशियाई देशों को ‘फॉल आर्मीवर्म’ नामक कीड़े के प्रकोप से निपटने के लिए सावधान किया है। यह कीड़ा फसलों को पूरी तरह से कुतर कर तबाह कर सकता है। बैंकॉक में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन द्वारा आयोजित बैठक में भारत सहित एशियाई देशों को फॉल आर्मीवर्म नामक कीड़े से सावधान रहने के लिए आगाह किया गया। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन के उपमहानिदेशक कंधवी कदिरेसन ने कहा कि फॉल आर्मीवर्म पिछले कुछ सालों में अमेरिका से होते हुए अफ्रीका पहुंचा। अब यह कीड़ा तेजी से एशियाई देशों में फैल रहा है। यह कीड़ा भारत में वर्ष 2018 जुलाई में देखा गया।
कंधवी ने कहा, अब यह कीड़ा म्यानमार, चीन, थाईलैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका में तेजी से पांव पसार रहा है। जिससे यहां की खेती तबाह हो सकती है। सभी देशों को मिलकर प्रयास कर फसलों को बचाना होगा। यह कीड़ा मक्का के अलावा धान, कपास और गन्ना समेत 180 पादप प्रजातियों को बर्बाद कर सकता है। इस कीड़े की प्रजनन क्षमता ज्यादा है, जिस कारण मक्का, धान या फिर गन्ने की फसलों को यह रातोंरात नष्ट कर सकता है। स्रोत – आउटलुक एग्रीकल्चर, 22 मार्च 2019 यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगे, तो फोटो के नीचे दिए पीले अंगूठे के निशान पर क्लिक करें और नीचे दिए विकल्पों के माध्यम से अपने सभी किसान मित्रों के साथ साझा करें।
2
0