AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
बड़ी पहल: शुरू किया गया अखिल भारतीय कृषि परिवहन कॉल सेंटर!
कृषि वार्ताAgrostar
बड़ी पहल: शुरू किया गया अखिल भारतीय कृषि परिवहन कॉल सेंटर!
लॉकडाउन में कृषि क्षेत्र को राहत प्रदान करने के लिए कृषि मंत्रालय ने एक अखिल भारतीय कृषि परिवहन कॉल सेंटर शुरू किया है। सरकार का मानना है कि देश में कृषि परिवहन कॉल सेंटर शुरू करने से कृषि आदानों (खेती से संबंधित वस्तुएं) के अंतर-राजकीय परिवहन में आ रही समस्याओं का जल्द समाधान हो सकेगा। _x000D_ सहायता के लिए इन नंबर पर कर सकते हैं कॉल: _x000D_ कृषि मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ऑल इंडिया एग्री ट्रांसपोर्ट कॉल सेंटर के दो नंबर (18001804200 और 14488) हैं जिन पर फोन किया जा सकता है। यह कॉल किसी भी लैंडलाइन या मोबाइल फोन से की जा सकती है। _x000D_ ये लोग मांग सकते हैं सहायता _x000D_ अब पूरे देश में सब्जियों और फलों के अंतर-राज्य परिवहन को सुचारू रूप से संचालित किया जा सकेगा। ट्रक चालक, ट्रांसपोर्टर, व्यापारी, खुदरा विक्रेता, या कोई अन्य जो उपरोक्त वस्तुओं के अंतर-राजकीय परिवहन में समस्याओं का सामना कर रहा है, कॉल सेंटर पर कॉल करके मदद मांग सकता है। _x000D_ स्रोत:- Agrostar, 14 अप्रैल 2020_x000D_ यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगे, तो लाइक करें और अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें।_x000D_ _x000D_
136
0
अन्य लेख