AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
कीट जीवन चक्रकोप्पेर्ट बायोलॉजिकल सिस्टम्स
बेलवर्गीय घुन (विविल) का जीवनचक्र
• काले बेलवर्गीय घुन (विविल) कई सजावटी फसलों के साथ-साथ स्ट्रॉबेरी और अन्य फलों की फसलों में पाए जाते है। वे लगभग 7 - 10 मिमी लंबे, भूरे रंग के काले होते हैं और उनकी पीठ पर हल्के पीले रंग के धब्बे होते हैं। • इस घुन (विविल) के इल्ली को रासायनिक रूप से नियंत्रित करना मुश्किल है, न केवल उनकी अंदरूनी आदतों के कारण, बल्कि कई कीटनाशकों के प्रतिरोध के कारण भी। प्रौढ़ घुन (विविल)और इल्ली दोनों पौधों को नुकसान पहुंचाते हैं। • घुन (विविल) केवल रात में सक्रिय होते हैं, पत्तियों को गोल काटते हैं, जो किनारे से शुरू होते हैं। पहले वर्ष में मादा 100 से कई हजार अंडे देने में सक्षम होती है। अंडों से निकलने वाले इल्लियां सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं। • छोटे अवस्थावाली इल्ली पहली बार जैविक मिट्टी के कणों को खाते हैं, वे जितने बड़े होते हैं, उतनी बड़ी जड़ें खाते हैं और पौधे के तने के आधार पर भी हमला करते है। यह प्रभावित पौधे के स्टेम के आधार को रिंग करके, एक अकेली इल्ली एक पौधे को मारने में सक्षम होती है। उभरने के बाद इल्ली तुरंत मिट्टी में छिप जाते हैं। • इल्ली प्यूपा में बदल जाती है, जो अंततः प्रौढ़ हो जाती है। एक प्रौढ़ मादा का जीवनकाल 5 से 12 महीने का होता है, लेकिन कुछ प्रौढ़ 3 साल या उससे अधिक समय तक जीवित रहते हैं और अभी भी अंडे देते हैं। स्रोत: कोप्पेर्ट बायोलॉजिकल सिस्टम्स यदि आपको यह वीडियो उपयोगी लगा तो लाईक करे और अपने किसान मित्रों के साथ जरूर शेयर करें।
27
0