कृषि वार्ताAgrostar
बारिश से प्रभावित किसानों के लिए सरकार ने दिए 202 करोड़ रु.!
👉मध्यप्रदेश सरकार ने बाढ़ और भारी बारिश के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए राशि जारी कर दी है। प्रदेश के 19 जिलों के 1 लाख 91 हजार 755 किसानों के खातों में 202 करोड़ 64 लाख रुपए मुआवजे के तौर भेजे गए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संकट के समय प्रभावित व्यक्तियों को सहायता पहुंचाने, आम जनता को तकलीफ की स्थिति में जरूरी सहयोग देने के लिए राज्य सरकार तत्पर है। बाढ़ और अतिवृष्टि के समय आवश्यक आपदा प्रबंधन किया गया। संकट के समय प्रशासन के साथ जनप्रतिनिधि भी सक्रिय रहे ।
👉इन जिलों के किसानों को मिला मुआवजा भोपाल, विदिशा, सागर, गुना, सिवनी, राजगढ़, रायसेन, दमोह, हरदा, मुरैना, नर्मदापुरम, आगर-मालवा, बालाघाट, अशोकनगर, श्योपुर, छिंदवाड़ा, भिंड, बैतूल और सीहोर के किसानों को मुआवजा दिया गया।
👉अतिवृष्टि एवं बाढ़ प्रभावित जिलों का प्रभावित रकबा करीबन 2 लाख 2 हजार 488 हेक्टेयर है। वहीं मकानों के क्षतिग्रस्त होने और घरेलू सामग्री के नुकसान और पशु हानि के लिए पहले ही लगभग 43 करोड़ 87 लाख रुपए की राशि वितरित की जा चुकी है।
👉स्त्रोत:-Agrostar
किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!