AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
बायर ने लॉकडाउन के दौरान किसानों को कृषि उत्पाद पहुंचाने के लिए एग्रोस्टार के साथ संबंध स्थापित!
कृषि वार्तानवभारत टाइम्स
बायर ने लॉकडाउन के दौरान किसानों को कृषि उत्पाद पहुंचाने के लिए एग्रोस्टार के साथ संबंध स्थापित!
नई दिल्ली, 27 अप्रैल कृषि क्षेत्र की प्रमुख कंपनी, बायर ने सोमवार को कहा कि उसने देशव्यापी लॉकडाउन के मद्देनज़र किसानों को बीज और कीटनाशक जैसे उत्पाद पहुंचाने के लिये पुणे स्थित ई-कॉमर्स कंपनी एग्रोस्टार के साथ गठबंधन किया है। कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘इस साझेदारी के तहत, किसान अपनी फसल के पूरे जीवन चक्र में काम आने वाले बायर के बीज और फसल सुरक्षा उत्पादों का ऑर्डर दे सकते हैं और एग्रोस्टार के डिजिटल एग्री-टेक प्लेटफॉर्म के माध्यम से कृषि संबंधी परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।’’ इसमें कहा गया है कि किसानों द्वारा, कृषि- सामग्री की होम डिलीवरी मौजूदा समय में उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत में प्राप्त की जा सकती है, भविष्य में अन्य भौगोलिक क्षेत्रों में भी इसका दायरा बढ़ाने की योजना है।_x000D_ _x000D_ कोविड-19 के कारण मौजूदा लॉकडाउन की स्थिति में, बायर ने कहा कि इस साझेदारी के कारण किसान अपने घर पर सीधे कई फसलों के लिए बीज और फसल सुरक्षा उत्पादों को प्राप्त कर सकते हैं। खेती के काम आने वाली विभिन्न सामग्रियों की दुकानें आंशिक रूप से बंद होने के कारण, एग्रोस्टार अपने 500 से अधिक वितरण भागीदारों के साथ मिलकर मजबूत वितरण नेटवर्क के जरिये किसानों तक जरूरी सामान पहुंचा रहा है। कंपनी स्वच्छता और शारीरिक दूरी कायम रखने के मानकों का पालन करते हुए कृषि लागत सामग्रियों की घर पर डिलीवरी दे रही हैं। बयान में कहा गया है कि इस सेवा से 15,000 से अधिक किसानों को फायदा हुआ है। बायर ने मोनसेंटो का अधिग्रहण किया है और वह दुनिया की सबसे बड़ी कृषि-रसायन और बीज कंपनी है।_x000D_ _x000D_ स्रोत:- नवभारत टाइम्स, 27 अप्रैल, 2020_x000D_ कृषि वार्ता में दी गई जानकारी उपयोगी लगे तो लाइक करें, और अपने अन्य किसान मित्रों को शेयर करें। _x000D_
673
1
अन्य लेख