AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
बाजार में आने लगे ईरान, इराक और सऊदी अरब से खजूर
कृषि वार्तापुढारी
बाजार में आने लगे ईरान, इराक और सऊदी अरब से खजूर
रमजान के पवित्र महीने में खजूर का विशेष महत्व रहता है। इस त्योहार के लिए बाजार में खजूर आ गए हैं। ईरान, इराक और सऊदी अरब से 50 से अधिक किस्मों के खजूर बाजार में मिल रहे हैं। इनकी कीमत लगभग 70 रुपये से लेकर 2000 रुपये किलो तक है। पिछले वर्ष की तुलना में खजूर की कीमतों में 10 से 20% की वृद्धि हुई है। एक व्यापारी दिनेश सेठ ने बताया कि भारत में खजूर की खेती ज्यादा नहीं की जाती है, लेकिन रमजान के लिए इन्हें विदेशों से मंगाया जाता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इराक से बुम, और मजफाती, सऊदी अरब से फरदा, खलाजी, लुलु और इराक से जहादी किस्मों के खजूर को बड़े पैमाने पर आयात किया जा रहा है।
विभिन्न किस्मों के खजूर अब बाजार में उपलब्ध हैं। अजवा किस्म के खजूर की बाजार में काफी मांग है क्योंकि इस खजूर के पेड़ को मोहम्मद पैगम्बर ने खुद लगाया था। लोग खाने से पहले शहद में इस खजूर को भिगोकर उस पर केसर लगाते हैं। व्यापारियों के अनुसार, विदेशों के खजूर स्वादिष्ट और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। संदर्भ- पुढारी, 7 मई 2019 यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगे, तो फोटो के नीचे दिए पीले अंगूठे के निशान पर क्लिक करें और नीचे दिए विकल्पों के माध्यम से अपने सभी किसान मित्रों के साथ साझा करें।
33
0