AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
बांस की खेती में एक एकड़ से सवा लाख कमाएं!
नई खेती नया किसानkrishak jagat
बांस की खेती में एक एकड़ से सवा लाख कमाएं!
🎋एक जिला एक उत्पाद - के तहत बांस उत्पादन को बढावा देने के लिए तथा कृषि क्षेत्र में बाँस वृक्षारोपण के लिए कृषकों की एक दिवसीय कार्यशाला मध्य प्रदेश के प्रमुख सचिव वन विभाग श्री अशोक वर्णवाल के मुख्य आतिथ्य में हुई। कार्यशाला में श्री वर्णवाल ने कहा कि बाँस की फसल अन्य फसलों की तुलना में सुरक्षित और अधिक लाभदायक है। उन्होने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय अन्य फसल खराब हो जाने का डर रहता है, किन्तु बांस की फसल किसी भी मौसम में खराब नहीं होती है। बांस की फसल कम खर्चे में कर सकते है क्योंकि खाद, कीटनाशक और सिंचाई की लागत बहुत कम होती है। इस अवसर पर अपर प्रधान मुख्य वनसंरक्षक एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी मध्यप्रदेश राज्य बांस मिशन भोपाल डॉ. यू.के. सुबुद्धि, प्रधान मुख्य वनसंरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री रमेश कुमार गुप्ता, मुख्य वन संरक्षक होशंगाबाद श्री आर.पी. राय, कलेक्टर श्री संजय गुप्ता और डीएफओ श्री नरेश दोहरे सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। प्रमुख सचिव श्री बर्णवाल ने कहा कि बांस की फसल इस दृष्टि से भी बेहतर है कि इसे एक बार लगाओ और हर साल उत्पादन प्राप्त करों। उन्होने कहा कि बांस उत्पादन के लिये पर्याप्त बाजार उपलब्ध है। बांस की खेती में मानव श्रम भी बहुत कम लगता है। इसकी मार्केटिंग में कोई समस्या नहीं है। उन्होने कहा कि मध्यप्रदेश को हम ‘‘बेम्बू स्टेट’’ बनाने का प्रयास कर रहे है। प्रमुख सचिव श्री बर्णवाल ने इस अवसर पर कहा कि खेतों और अन्य स्थानों पर फेंसिंग के लिये सीमेंट के पोल के स्थान पर बांस को फेंसिंग कम खर्चे में हो जाती है। किसान भाई एक हेक्टेयर में 625 पौधे लगा सकते है । 🎋क्या है बांस रोपण योजना ? बांस की फसल की पहली कटाई चार से पांच वर्षों में होती है। बांस की उचाई 40-60 फीट तक होती है। एक एकड में 60 से 75 टन उपज एक एकड में सम्भावित है। बांस की वर्तमान खरीदी 255 रूपये प्रति क्विंटल है। बांस की खेती में एक एकड से शुरूआत में 1 लाख 25 हजार रूपये तक की आमदनी संभावित है। प्रत्येक चार वर्ष पर बांस क्रय दर में 3 प्रतिशत की बढत हो रही है। स्रोत:- Krishak jagat , 👉🏻किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
7
0