AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
बरसात में छिड़काव करते समय किन बातों का ध्यान रखें?
कृषि वार्ताAgroStar
बरसात में छिड़काव करते समय किन बातों का ध्यान रखें?
👉बरसात का मौसम खेती के लिए फायदेमंद तो होता है, लेकिन इसी समय फसलों पर कीट और रोग भी ज्यादा दिखाई देते हैं। ऐसे में छिड़काव करना ज़रूरी हो जाता है, लेकिन बारिश और नमी के कारण दवाओं का असर जल्दी कम हो जाता है। अगर किसान भाई कुछ बातों का ध्यान रखें तो छिड़काव का पूरा फायदा मिल सकता है।👉छिड़काव करने से पहले मौसम की जानकारी ज़रूर लें। अगर बारिश होने की संभावना हो तो दवा का छिड़काव न करें। बारिश थमने के 5-6 घंटे बाद और पत्तियाँ सूखने पर ही छिड़काव करें। सुबह 7 से 10 बजे या शाम 4 से 6 बजे का समय छिड़काव के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।👉तेज़ हवा या तेज धूप में छिड़काव करने से बचें। दवा को पत्तों पर अच्छे से चिपकाने के लिए उसमें चिपकाने वाला पदार्थ (स्टिकर/स्प्रेडर) मिलाएँ। इससे हल्की बारिश होने पर भी दवा जल्दी नहीं बहती।👉हमेशा दवा और पानी की मात्रा सही रखें, क्योंकि ज़्यादा या कम मात्रा फसल को नुकसान पहुँचा सकती है। साथ ही, छिड़काव करते समय किसान भाइयों को मास्क, दस्ताने और पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनकर अपनी सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए।इस तरह सही समय और तरीके से छिड़काव करने पर फसलें सुरक्षित रहती हैं और दवा का पूरा असर मिलता है।👉संदर्भ: AgroStarकिसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट 💬करके ज़रूर बताएं और लाइक 👍एवं शेयर करें धन्यवाद।
18
0