AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
बजट में घोषणा: किसानों के खाते में आएंगे 6000 रूपये
कृषि वार्तादैनिक भास्कर
बजट में घोषणा: किसानों के खाते में आएंगे 6000 रूपये
केंद्रीय वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने आज शुक्रवार को लोकसभा में देश का अंतरिम बजट पेश किया। बजट में किसानों के लिए अहम घोषणाएं की गईं। वित्त मंत्री ने कहा कि अब देश में सभी किसानों के खाते में सीधे 6000 रुपये आएंगे। इसके लिए उन्होंने ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ की घोषणा की। इसके तहत करीब 5 एकड़ (दो हेक्टेयर) तक की जमीन वाले किसानों को हर साल 6 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। ये राशि सीधे किसानों के खाते में जमा की जाएगी।
12 करोड़ किसानों को फायदा इससे करीब 12 करोड़ किसान परिवारों को फायदा होगा। यह योजना 1 दिसंबर 2018 से लागू की जा रही है। यह रकम दो-दो हजार रुपए की तीन बराबर किश्तों में दी जाएगी। दो हजार रुपए की पहली किस्त जल्द ही किसानों की सूचियां बनाकर उनके खातों में डाली जाएगी। इस योजना से सरकार पर हर साल 75 हजार करोड़ रुपए का भार आएगा। बजट में वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने 22 फसलों के समर्थन मूल्य में इजाफा किया है। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित होने वाले सभी किसानों का 2 फीसदी ब्याज और समय पर कर्ज लौटाने पर तीन फीसदी अतिरिक्त ब्याज माफी का फायदा मिलेगा। इस तरह उन्हें ब्याज में 5 फीसदी की छूट मिलेगी। स्रोत - दैनिक भास्कर, 01 फरवरी 2019
215
0