AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
बकरी पालन पर मिल रहा 90% सब्सिडी!
योजना और सब्सिडीKrishi Jagran
बकरी पालन पर मिल रहा 90% सब्सिडी!
🐏राज्य के किसानों की सहायता करने के अलावा, उनकी आय में बढ़ोतरी करने हेतु झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार कई योजनाएं चला रही है! 👉इसी क्रम में हेमंत सरकार ने राज्य में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की शुरुवात की है. बता दें कि इस योजना की शुरुआत राज्य सरकार ने करीब 660 करोड़ के बजट से ग्रामीण विकास, कल्याण और कृषि विभाग की मदद से की है. वहीं इस योजना का उद्देश्य झारखंड राज्य के किसानों की मदद करना है! बकरी पालन पर 90% सब्सिडी- 👉दरअसल मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत जामताड़ा जिले के जिले के 45 महिला लाभार्थी किसानों को राज्य सरकार की ओर से उन्नत नस्ल की 5 बकरी व 1 बकरा पर 90% सब्सिडी दिया जाएगा. वहीं 10% राशि लाभार्थी महिला किसानों को स्वयं जमा करनी पड़ेगी. 5 बकरी व 1 बकरा का निर्धारित दाम 24368 रुपए है. जिसमें से 90% सब्सिडी राशि 21960 रुपए है! बकरी पालकों की चयन प्रक्रिया हुई शुरू- 👉जिला पशुपालन पदाधिकारी जामताड़ा के डॉ. मनोज कुमार सिंह के मुताबिक, बकरी पालन (Goat Farming) कर महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगी. इसी उद्देश्य के साथ झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना शुरू की है! स्त्रोत:- Krishi Jagran 👉 प्रिय किसान भाइयों अपनाएं एग्रोस्टार का बेहतर कृषि ज्ञान और बने एक सफल किसान। दी गई जानकारी उपयोगी लगी, तो इसे लाइक 👍 करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
38
3
अन्य लेख