AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
बंद नहीं हुआ है 50 पैसे का सिक्का, 2000 रुपए के नोट को लेकर भी आयी बड़ी खबर!
कृषि वार्ताZee Buisness
बंद नहीं हुआ है 50 पैसे का सिक्का, 2000 रुपए के नोट को लेकर भी आयी बड़ी खबर!
👉🏻भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी सालाना रिपोर्ट पेश की है। रिपोर्ट में कई तरह की जानकारियां शामिल होती हैं। लेकिन, सबसे अहम हिस्सा वो होता, जो सीधे आम आदमी से जुड़ा है। RBI की रिपोर्ट में बताया गया है कि अभी प्रचलन में कौन से नोट और कौन से सिक्के हैं। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि अभी कितने नोट और सिक्के जारी किए जाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि बरसों पहले चलन से बाहर कर दिया गया 50 पैसे का सिक्का बंद नहीं हुआ है। बाजार में लोगों ने इसे चलन से बाहर किया है। RBI की तरफ से इसे बंद करने को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है। बल्कि, आरबीआई अब भी सिक्के ढाल रहा है। 2000 रुपए के नोट पर भी कोई प्रतिबन्ध नहीं:- 👉🏻रिजर्व बैंक की रिपोर्ट में यह भी साफ किया गया है कि 2000 रुपए के नोट को लेकर बाजार में जो भी कन्फ्यूजन है, वो महज अफवाह है. 2000 के नोटों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगा है और उसकी छपाई का सिलसिला जारी है। हालांकि, छपाई को कम किया गया है। लेकिन, बंद नहीं किया गया। इस बारे में अफवाह उड़ रही थी कि रिजर्व बैंक ने 2 हजार के नोटों को बंद किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, रिजर्व बैंक 2, 5, 10, 20, 50, 100, 200, 500 और 2000 रुपये के नोट जारी करता है। अब भी चलेगा 50 पैसे का सिक्का!:- 👉🏻रिजर्व बैंक की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कौन-कौन से सिक्के चलन में हैं। काफी समय से बाजार में 1 रुपए के सिक्के को लेने में आना-कानी करते हैं। वहीं, 50 पैसे का सिक्का तो बहुत पहले ही चलन से बाहर हो चुका है। लेकिन, चौंकाने वाली बात यह है कि आरबीआई ने अभी तक 50 पैसे के सिक्के को चलन से बाहर नहीं माना है। रिजर्व बैंक के मुताबिक, अभी बाजार में 50 पैसे, 1 रुपए, 2, 5, 10 और 20 रुपए के सिक्के चलन में हैं। रिजर्व बैंक की तरफ से इन्हें जारी भी किया जाता है। इन्हें लेने से कोई इनकार नहीं कर सकता। सबसे ज्यादा चलते हैं 500 और 2000 रुपए नोट:- 👉🏻रिजर्व बैंक के मुताबिक, बाजार में जितने नोट हैं, उनमें वैल्यू टर्म के लिहाज से 500 और 2,000 के बैंक नोट 85.7 फीसदी चलन में हैं। मतलब देश में जितने बैंक नोट चल रहे हैं, उनमें 85.7 फीसदी सिर्फ 500 और 2,000 रुपए के नोट हैं। 31 मार्च, 2020 को यह मात्रा 83.4 फीसदी थी। वहीं, वॉल्यूम के हिसाब से 500 रुपए के नोट का शेयर सबसे ज्यादा है। 31.1 फीसदी नोट चलन में हैं। इसके बाद 10 रुपए का नोट, जिसका वॉल्यूम 23.6 परसेंट है। नोटों की यह मात्रा 31 मार्च, 2021 के चलन के हिसाब से बताई गई है। 👉🏻खेती तथा खेती सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए कृषि ज्ञान को फॉलो करें। फॉलो करने के लिए अभी ulink://android.agrostar.in/publicProfile?userId=558020 क्लिक करें। स्रोत:- Zee Buisness, 👉🏻प्रिय किसान भाइयों अपनाएं एग्रोस्टार का बेहतर कृषि ज्ञान और बने एक सफल किसान। दी गई जानकारी उपयोगी लगी, तो इसे लाइक 👍🏻 करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
6
3