AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
फॉस्फोरस पोषक तत्व का काम क्या है और कमी के लक्षण!
एग्री डॉक्टर सलाहAgrostar India
फॉस्फोरस पोषक तत्व का काम क्या है और कमी के लक्षण!
👉🏻प्रिय किसान भाइयों आज हम आपको बताने वाले है फॉस्फोरस पोषक तत्व का काम क्या है और उसकी कमी के लक्षण पौधों पर किस प्रकार दिखाई पड़ते है।इसकी सम्पूर्ण जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक पूरा देखें! 🌱फॉस्फोरस - (P) ➡️पौधे में जड़े आती है। ➡️पौधे में फूल आते है। ➡️पौधे में फल आते है। ➡️पौधे की बीज बनाने में मदद करता है। ➡️अगर हम अपने पौधे को फॉस्फोरस देते है तो हमारे पौधे की बढ़वार अच्छी होगी फूल अच्छे आएंगे फल अच्छे आएंगे। 🌱फॉस्फोरस-कमी के लक्षण ➡️पौधे छोटे रह जाते हैं, पत्तियों का रंग हल्का बैगनी या भूरा हो जाता है। फास्फोरस की कमी के कारण पहले ये लक्षण पुरानी (निचली) पत्तियों पर दिखते हैं। दाल वाली फसलों में पत्तियां नीले हरे रंग की हो जाती हैं। ➡️पौधो की जड़ों की वृद्धि व विकास बहुत कम होता है कभी-कभी जड़े सूख भी जाती हैं। ➡️अधिक कमी में पौधे के तने का गहरा पीला पड़ना, फल व बीज का निर्माण सही नहीं होता । ➡️इसकी कमी से आलू की पत्तियां प्याले के आकार की, दलहनी फसलों की पत्तियाँ नीले रंग की तथा चौड़ी पत्ती वाले पौधे में पत्तियों का आकार छोटा रह जाता है। स्रोत:- Agrostar India, 👉🏻किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
2
1