AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
गुरु ज्ञानएग्रोस्टार एग्रोनोमी सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस
फूलगोभी की फसल में लगने वाले रोगों की रोकथाम
• विभिन्न रोगों का फूलगोभी की फसल में संक्रमण होता है जिससे उत्पादन में कमी आती है। • तना सड़न रोग और अल्टरनेरिया काला धब्बा रोग गोभी वर्गीय फसल में इस रोग का सबसे ज्यादा संक्रमण दिखाई देता है। ये फफूंद जनित रोग हैं। नियंत्रण: 1. पहले खेत में 50 किलोग्राम अच्छी तरह सड़ी गोबर खाद के साथ 2 -2.5 किलोग्राम ट्राइकोडर्मा प्रति एकड़ मिलाकर जमीन में दें। 2. बुवाई के पूर्व कार्बेन्डाजिम या मेंकोजेब 2 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज की दर से उपचारित करें। 3. अधिक मात्रा में नाइट्रोजन का उपयोग ना करें। 4. इसके बावजूद फसल में रोग दिखाई दे, तो कार्बेन्डाजिम या मेंकोजेब 2 ग्राम प्रति लीटर पानी में मिलाकर 10-15 अंतराल पर छिड़काव करें। स्रोत: न्यूज़ 18 उत्तराखंड अगर आपको यह वीडियो उपयोगी लगे तो लाइक करें एवं अपने किसान मित्रों के साथ शेयर करें।
32
1
अन्य लेख