AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
फूलगोभी की नर्सरी तैयार करना!
आज का सुझावएग्रोस्टार एग्रोनोमी सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस
फूलगोभी की नर्सरी तैयार करना!
फूलगोभी की स्वस्थ पौधे तैयार करने के लिए भूमि तैयार होने पर 0.75 मीटर चौड़ी, 5 से 10 मीटर लम्बी, 15 से 20 सेंटीमीटर ऊँची क्यारियां बना लेनी चाहिएI दो क्यारियों के बीच में 50 से 60 सेंटीमीटर चौड़ी नाली पानी देने तथा अन्य क्रियाओ करने हेतु रखनी चाहिएI पौध डालने से पहले 5 किलो ग्राम गोबर की खाद प्रति क्यारी मिला देनी चाहिए तथा 10 ग्राम म्यूरेट ऑफ़ पोटाश प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से क्यारियों में मिला देना चाहिए I पौध 2.5 से 5 सेन्टीमीटर दूरी की कतारों में डालना चाहिए I क्यारियों में बीज बुवाई के बाद सड़ी गोबर की खाद से बीज को ढक देना चाहिए I इसके 1 से 2 दिन बाद नालियों या हजारे से पानी क्यारियों में पानी लगाना चाहिए I
12
1
अन्य लेख