AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
फसल नुकसान के मुआवजे के लिए सरकार ने जारी किए 78 करोड़ रुपये!
कृषि वार्ताकिसान समाधान
फसल नुकसान के मुआवजे के लिए सरकार ने जारी किए 78 करोड़ रुपये!
अधिक बारिश से हुए फसल नुकसान का मुआवजा:- 👉देश के अलग–अलग राज्यों में पिछले दिनों हुई अतिवृष्टि के कारण खरीफ फसलों को काफी नुकसान हुआ है | खरीफ फसल की कटाई के साथ ही साथ रबी फसल की बुवाई भी की जा रही है ऐसे में तेज बारिश होने से किसानों को दोहरा नुकसान हुआ है | अतिवृष्टि के कारण उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ कि स्थिति बन गई थी | इसे देखते हुए रज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को पूरी मदद करने का आश्वासन दिया है | मुख्यमंत्री ने कहा कि तत्काल सर्वे कराकर प्रभावित किसानों का विवरण कृषि अनुदान माड्यूल में ऑनलाइन फीड किया जाए, ताकि शासन द्वारा प्रभावित किसानों के लिए मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जा सके | इन जिलों में हुआ है अधिक बारिश से फसलों को नुकसान:- 👉उत्तर प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2021–22 में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई फसलों की मुआवजा राशि का वितरण प्रभावित किसानों को शीघ्र ही किया जाएगा | मुख्यमंत्री ने राज्य के 35 जनपदों के किसानों को मुआवजा राशि देने की जानकारी दी है | यह जनपद इस प्रकार है :- देवरिया, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, मीरजापुर, संतकबीर नगर, सीतापुर, कुशीनगर, बलिया, बहराइच, मऊ, वाराणसी, झाँसी, गाजीपुर, बाराबंकी, जालौन, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, चन्दौली, कौशाम्बी, अम्बेडकरनगर, बिजनौर, बस्ती, गोंडा, चित्रकूट, बलरामपुर, बांदा, औरैया, फरुखाबाद, पीलीभीत, कानपुर देहात, भदोही, सुल्तानपुर, आगरा तथा श्रावस्ती | 2 लाख से अधिक किसानों को दिया जायेगा मुआवजा:- 👉राज्य के मुख्यमंत्री ने जानकारी दी है कि 35 जनपदों के किसानों को वित्त वर्ष 2021-22 में बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सहायता राशि जारी कर दी है | सर्वे के आधार पर किसानों को मुआवजा राशि जल्द ही दी जाएगी | 35 जनपदों के 2,35,122 प्रभावित किसानों के लिए 77 करोड़ 88 लाख 96 हजार 748 रूपये की धनराशि राज्य आपदा मोचक निधि से जारी की गई है | स्रोत:- Kisan Samadhan, 👉प्रिय किसान भाइयों दी गई उपयोगी जानकारी को लाइक 👍 करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
22
5
अन्य लेख