AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
फसलों में दवाइयों के छिड़काव के समय नोज़ल का चयन,
सलाहकार लेखएग्रोस्टार एग्रोनोमी सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस
फसलों में दवाइयों के छिड़काव के समय नोज़ल का चयन,
फसल में रासायनिक दवा छिड़कवा के समय नोजल का उचित चयन दवा छिड़कवा का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। नोज़ल एक निर्धारित क्षेत्र पर होने वाले छिड़काव की मात्रा, छिड़काव की समानता, दवा की मात्रा को निर्धारित करता है। इसलिए आइये हम जानते हैं की रसायानिक दवाइयों के छिड़काव के समय किस नोज़ल का प्रयोग करना अच्छा परिणाम देता है। होलो कोन नोज़ल (Hollow cone nozzles):- आमतौर पर इस प्रकार के नोज़ल का उपयोग मुख्य रूप से कीटनाशक और फफूंदीनाशक दवाइयों छिड़काव के लिए किया जाता है। इस प्रकार के नोज़ल को हस्तचालित रूप से संचालित स्प्रे मशीन में उपयोग किया जाता है। डबल स्विरल डुरो नोज़ल (Double Swirl Duro Nozzle):- इसमें होलो कोन नोज़ल की तरह दो नोज़ल होते है, जिससे कम समय में ज्यादा क्षेत्र में छिड़काव किया जाता है, इसकी मदद से पत्तियों के ऊपरी और निचले सतह पर आसानी से छिड़काव किया जा सकता है। विस्तृत रूप से छिड़काव के लिए इस प्रकार के नोज़ल को हस्तचालित रूप से संचालित स्प्रे मशीन में उपयोग किया जाता है। फ्लैट फैन नोज़ल (Flat Fan Nozzle):- इस नोज़ल का मुख्य रूप से खरपतवारनाशी या शाकनाशी दवा छिड़काव में उपयोग किया जाता है। खरपतवार पर छिड़काव करते समय मुख्य फसल को नुकसान से बचाने के लिए इस नोजल का उपयोग किया जाता है। रसायनों के बेहतर प्रभाव प्राप्त करने के लिए नोज़ल से बूंद का आकार थोड़ा बड़ा होता है। इस नोज़ल के प्रयोग से अधिक भू भाग पर दवाई का छिड़कवा पहुँचता है। सिंगल स्वीवेल नोज़ल (Single swivel nozzles):- यह नोज़ल तेज गति के साथ उच्च छिड़काव दर के लिए प्रयोग किया जाता है, क्योंकि यह चौड़े कोण के साथ अधिक क्षेत्र में छिड़काव करता हैं। इसे 0 - 180 डिग्री कोण के बीच उपयोग कर सकते है। फ्लड जेट नोजल (Floodjet nozzles):- ये उच्च छिड़काव दर और गति के लिए आदर्श हैं, क्योंकि यह एक चौड़े कोण के साथ छिड़काव करता हैं। आमतौर पर, फ्लडजेट द्वारा छिड़काव क्षेत्र फ्लैट-फैन प्रकार के समान नहीं होता है।
स्रोत:- एग्रोस्टार एग्रोनोमी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस यहां दी गई जानकारी यदि आपको उपयोगी लगे, तो इसे लाइक करें और अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें।
93
4