AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
फरवरी अंत तक 27.50 लाख गांठ कपास का हुआ निर्यात
कृषि वार्ताआउटलुक एग्रीकल्चर
फरवरी अंत तक 27.50 लाख गांठ कपास का हुआ निर्यात
पहली अक्टूबर 2019 से शुरू हुए चालू सीजन में 29 फरवरी तक 27.50 लाख गांठ (एक गांठ-170 किलो) का निर्यात हो चुका है, जबकि इस दौरान 12 लाख गांठ कपास का आयात भी हो चुका है। पहली अक्टूबर 2020 से शुरू होने नए कपास सीजन में बकाया स्टॉक बढ़कर 38.50 लाख गांठ का बचने का अनुमान है, जोकि चालू पेराई सीजन के 32 लाख गांठ से ज्यादा है।_x000D_ कॉटन एसोसिएशन आफ इंडिया (सीएआई) ने चालू सीजन में कपास के उत्पादन का अनुमान 354.50 लाख गांठ पर ही स्थिर रखा है, जबकि चालू सीजन में पहली अक्टूबर 2019 से फरवरी अंत तक उत्पादक मंडियों में कपास की आवक 254.43 लाख गांठ की हो चुकी है। पिछले साल कपास का उत्पादन 312 लाख गांठ का ही हुआ था।_x000D_ चालू सीजन में उत्तर भारत के राज्यों पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कपास का उत्पादन 61 लाख गांठ का उत्पादन होने का अनुमान है। इसी तरह मध्य भारत के राज्यों गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में 197 लाख गांठ का उत्पादन होने का अनुमान है। दक्षिण भारत के राज्यों तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में 91.50 लाख गांठ के उत्पादन का अनुमान है।_x000D_ स्रोत – आउटलुक एग्रीकल्चर, 6 मार्च 2020_x000D_ यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगे, तो लाइक करें और अपने सभी किसान मित्रों के साथ शेयर करें।_x000D_
70
0
अन्य लेख