योजना और सब्सिडीAgrostar
प्रशिक्षण और अनुदान कार्यक्रम एक साथ!
👉महिला किसान प्रशिक्षण एवं कृषि यंत्र अनुदान कार्यक्रम कृषि क्षेत्र में महिलाएँ परंपरागत ढंग से जुताई, बीज बुवाई, फसल सिंचाई, निराई-गुड़ाई, खरपतवार और फसल कटाई जैसे अनेक कार्यों में अग्रिम भूमिका निभाती है। ऐसे में महिलाएँ आज के समय की आधुनिक खेती में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं।
👉कृषि क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को देखते हुए राजस्थान सरकार राज्य में महिला किसानों को पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण दे रही है। राजस्थान के मुख्य मंत्री बजट घोषणा 2022–23 के अनुसार राजस्थान कृषि श्रमिक संबल मिशन के तहत भूमिहीन कृषि श्रमिकों को कौशल विकास एवं क्षमता निर्माण के लिए राज्य में 1 दिसम्बर 2022 से 15 जनवरी 2023 तक पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से महिला श्रमिकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है ।
👉352 पंचायत समितियों से 50 हजार महिला होंगी प्रशिक्षित:-
राज्य के भूमिहीन कृषि श्रमिकों को कौशल विकास एवं क्षमता निर्माण के लिए राज्य की 352 पंचायत समितियों में एक हजार 667 प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से 50 हजार कृषि श्रमिकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिसमें से अब तक विभिन्न पंचायत समितियों में 507 प्रशिक्षण शिविरों से 15 हजार 210 महिला श्रमिकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
👉महिला कृषि श्रमिकों को दिए जाएंगे कृषि यंत्र राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे मिशन के तहत प्रथम चरण में वर्ष 2022–23 में 50 हजार भूमिहीन महिला कृषि श्रमिकों को कौशल विकास एवं क्षमता निर्माण के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है साथ ही एक लाख भूमिहीन श्रमिकों को हस्तचलित कृषि यंत्र देकर लाभान्वित किया जाएगा। शेष श्रमिकों को द्वितीय चरण में वर्ष 2023–24 में प्रशिक्षण एवं कृषि यंत्र देकर लाभान्वित किया जाएगा।
👉पंचायत स्तर पर हो रहा चयन कृषि संबल मिशन के तहत कृषि कार्यों में भूमिहीन महिला श्रमिकों को प्रशिक्षण एवं कृषि यंत्रों से लाभान्वित करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर समिति का गठन किया गया है। जिसमें ग्राम पंचायत के सरपंच, पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी व कृषि पर्यवेक्षक द्वारा चयन किया गया है। समिति द्वारा 4 ग्राम पंचायतों से 30 कृषि श्रमिकों का चयन कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
👉स्त्रोत:-Agrostar
किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!