AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
प्याज एवं लहसुन के किसानो के लिए सरकार का बडा फैसला!
मंडी भावAgrostar
प्याज एवं लहसुन के किसानो के लिए सरकार का बडा फैसला!
👉इस वर्ष गेहूं की खेती करने वाले किसानों को अच्छा लाभ मिला किंतु प्याज एवं लहसुन की पैदावार करने वाले किसानों को अभी तक दोनों फसलों के भाव कम होने के कारण घाटा उठाना पड़ रहा है किसानों की समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने अब प्याज एवं लहसुन के भाव को लेकर बड़ा फैसला लिया है। इससे किसान भाइयों की चिंता खत्म होगी। 👉देश के लगभग सभी राज्यों में प्याज एवं लहसुन के भाव इन दिनों कम बने हुए हैं। किसानों को राहत देने की शुरुआत भी हो चुकी है केंद्र सरकार के निर्देश के पश्चात सर्वप्रथम राजस्थान सरकार ने किसानों को बढ़ी राहत प्रदान कर दी है। केंद्र सरकार ने क्या फैसला लिया है किसानों के लिए किस प्रकार यह लाभदायक रहेगा यह है जानिए। 👉देशभर में प्याज की कीमत को लेकर किसानों के बीच हाहाकार मचा हुआ है महाराष्ट्र मध्य प्रदेश राजस्थान के प्याज एवं लहसुन की खेती करने वाले किसान परेशान हो रहे हैं। इसी के मद्देनजर हाल ही में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि जिस हिसाब से प्याज और लहसुन के भाव कम हो रहे थे। उसको देखते हुए हमने केंद्रीय अधिकारियों के साथ एक मीटिंग की। जिसमे प्याज और लहसुन के भाव पर चर्चा हुई हैं और यह निर्णय लिया गया कि किसान भाइयों को प्याज और लहसुन का एक अच्छा भाव दिया जाएगा। इन दोनों फसलों को समितियों के माध्यम से खरीदा जाएगा। केंद्र के इस निर्णय के पश्चात राजस्थान में प्याज एवं लहसुन की सरकारी स्तर पर खरीदी शुरू होने वाली है। एमपी में भी शुरू होगी सरकारी स्तर पर प्याज और लहसुन की खरीदी:- 👉प्याज और लहसुन के कम भाव को लेकर मध्य प्रदेश के किसान लंबे समय से इनके भाव बढ़ाने की मांग कर रहे हैं किसानों ने इसके लिए रैलियां निकालकर ज्ञापन भी सौंपा। संभवत यही कारण है कि सरकार ने किसानों की सुध ली है केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि प्याज लहसुन की कम दामों पर हो रही खरीदी से केंद्र सरकार को प्रस्ताव बनाकर अवगत करवाया गया है। केंद्रीय अधिकारियों के दल ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्ताव के अनुसार मध्यप्रदेश सरकार को लहसुन और प्याज खरीदी के आदेश भी जारी कर देंगे और फिर मध्यप्रदेश में भी जल्द ही प्याज और लहसुन की सरकारी खरीदी चालू कर दी जाएगी। स्रोत:-Agrostar, 👉किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद!
24
3
अन्य लेख