AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
प्याज, आलू की कीमतों में 15% गिरावट की आशंका
कृषि वार्ताAgrostar
प्याज, आलू की कीमतों में 15% गिरावट की आशंका
नई दिल्ली। नई फसल आने की वजह से प्याज, टमाटर और आलू की कीमतों में महीने भर में 10 से 15 फीसदी की कमी आएगी। लासलगांव में थोक प्याज की कीमत 1750 क्विंटल है। अप्रैल में इसमें 900 से लेकर 1400 रुपये की गिरावट आ सकती है। एग्री बिजनेस रिसर्च एंड इंफॉर्मेशन फर्म एग्रीवॉचेच के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भास्कर नटराजन ने कहा कि इससे खुदरा कीमतों में भी गिरावट आएगी।_x000D_ दिल्ली के आजादपुर मंडी में प्याज की कीमतें पिछले महीने 16 प्रतिशत तक गिर गईं। टमाटर के दामों में भी 30 प्रतिशत की गिरावट आई है। नई उपज के बाजार में आने से आलू की कीमतें मौजूदा दर से लगभग 15 फीसदी कम होने की संभावना है। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान के बाजारों में नई उपज आ रही हैं। इससे प्याज, आलू, टमाटर की दर कम हो सकती है।_x000D_ _x000D_ संदर्भ - Agrostar, 12 मार्च 2020_x000D_ इस महत्वपूर्ण जानकारी को लाइक और शेयर करें।_x000D_
49
0
अन्य लेख