AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
पौधों में कटाई-छंटाई करने के उद्देश्य, नियम एवं प्रमुख विधियों की जानकारी!
स्मार्ट खेतीAgrostar
पौधों में कटाई-छंटाई करने के उद्देश्य, नियम एवं प्रमुख विधियों की जानकारी!
👉 अगर फल देने वाले पौधों में कटाई- छंटाई या कृन्तन का कार्य ना किया जाए, तो वह जंगली पौधों की तरह बढ़ने लगते हैं. उन पर कोई भी फल पैदा नहीं होता है. हालांकि, सभी फल देने वाले पौधों में कटाई-छंटाई की क्रिया आवश्यक नहीं होती है! 👉 जैसे कि छोटे फल वाले पौधे जैसे- केला, अनानास और पपीता आदि को अपनी प्राकृतिक अवस्था में बढ़ने दिया जाता है. मगर बहुत से पर्णपाती फल वृक्ष जैसे - सेब, नाशपाती, आडू और अंगूर आदि में नियमित रूप से कटाई-छंटाई की आवश्यकता होती है! पौधों में कटाई - छंटाई करने के उद्देश्य- पौधों में कटाई - छंटाई कर सूर्य के प्रकाश को पौधों की जड़ों तक पहुंचने के लिए स्थान बनाया जाता है! वृक्षों को अधिक मजबूत बनाना! पौधों को सुन्दर बनाना! नए फल उत्पन्न करने वाली शाखाओं की वृद्धि को उत्तेजित करना! पौधों में हवा एवं प्रकाश प्रवेश करने के लिये! पौधों में छिड़काव के लिए सुगमता प्रदान करना! फलों की तुड़ाई में सुगमता प्रदान करना! रोग व कीट की रोकथाम! पौधों के फल उत्पादन क्षेत्र को बढ़ाना! घनी कलियों या छोटे फलों का विरलीकरण करके फलों का आकार बढ़ाना! पौधों में कटाई-छंटाई करने के नियम- सबसे पहले पौधे से मरी या सूखी हुई, रोगग्रसित एवं कमजोर शाखाओं को काटकर अलग कर दें! पौधों की आर-पार जाने वाली और एक-दूसरे पर चढ़ी हुई शाखाओं को काट दें! अगर शाखाएं जमीन के बहुत सम्पर्क में हैं, तो उन्हें काट दें! शेष बची हुई शाखाओं को या उनके कुछ हिस्सों को इस तरह काटना चाहिए कि कटान साफ एवं सीधे हों! अगर पौधों में कार्बोहाइड्रेट की कमी से फलन कम होता है, तो जड़ों का कृन्तन कुछ मात्रा में कर देना चाहिए! पौधों में कटाई-छंटाई करने की प्रमुख विधियां - पिन्चिंग (Pinching) वलयन (Ringing) पिन्चिंग- इस विधि के तहत तने या शाखाओं के ऊपरी सिरे 2 से 3 पनियों के साथ तोड़ दिए जाते हैं. इसको अधिकतर एक वर्षीय पौधों जैसे- डहेलिया, गुलदाउदी आदि में अपनाते है! वलयन- जब किसी तने या डाली से लगभग 1 से 1.5 सेमी लम्बाई में छाल वलय के रूप में काटकर निकाल दी जाती है, तो इस विधि को वलयन (Ringing ) कहा जाता है! कटाई-छंटाई करने के लिए प्रमुख औजार- चाकू (Pruning knife) कैंची (Pruning shears) सैकेटियर्स (Secateurs) आरी (Pruning saw) कृन्तन का गंडासा (Bill hook) ट्री पूनर (Tree pruner) लूपर्स (Loopers) क्या कहते है वैज्ञानिक- 👉 कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, धारवाड़ के कुलपति डॉ. एम.बी. चेट्टी का कहना है कि बहुत अच्छी फसल लेने के लिए उनकी कटाई-छंटाई करना जरूरी होता है. इसके साथ ही उन शाखाओं को हटाना महत्वपूर्ण है, जो हर वैकल्पिक वर्ष में केवल फल देती हैं या बिल्कुल भी फल नहीं देती हैं! स्त्रोत:- Agrostar 👉 प्रिय किसान भाइयों अपनाएं एग्रोस्टार का बेहतर कृषि ज्ञान और बने एक सफल किसान। दी गई जानकारी उपयोगी लगी, तो इसे लाइक 👍 करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
5
0
अन्य लेख