AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
अंतरराष्ट्रीय कृषियूनिविजन मीडिया
पॉलीहाउस की खेती
पॉलीहाउस में स्वचालित प्रणाली की मदद से एक नियंत्रित तापमान और वातावरण में नमी और उर्वरक का प्रयोग कर फसल उगाई जाती है। पॉलीहाउस किसानों के लिए फायदेमंद है, खासकर जो जैविक खेती पसंद करते हैं।
इसके लाभ को जानने के लिए नीचे पढ़ें: • पौधों को नियंत्रित तापमान पर उगाया जाता है ताकि फसल के नुकसान या क्षति की संभावना कम हो। • किसी भी मौसम में कोई भी फसलें उगाई जा सकती हैं। • पॉलीहाउस में फसलों में बहुत कम कीट और संक्रमण होते है। • बाहरी जलवायु का फसल की वृद्धि पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। • उत्पाद की गुणवत्ता बेहतर होती है। • अच्छी जल निकासी और हवा का प्रबंधन किया जाना चाहिए। • पॉलीहाउस से पौधों को किसी भी मौसम में सही वातावरण मिलता है। • इससे उपज में लगभग 5 से 10 गुना वृद्धि होती है। • फसलें जल्दी परिपक्व होती हैं। • उर्वरक का उपयोग आसान होता है और नियंत्रित ड्रिप सिंचाई की जाती है। स्रोत –यूनिविजन मीडिया यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगे, तो फोटो के नीचे दिए पीले अंगूठे के निशान पर क्लिक करें और नीचे दिए विकल्पों के माध्यम से अपने सभी किसान मित्रों के साथ साझा करें।
693
0
अन्य लेख