गुरु ज्ञानAgrostar
पीला शिरा मोजेक वायरस से बचाव!
▶इस रोग को यलो वेन मोजेक वायरस भी कहते हैं।
▶यह रोग सफेद मक्खियों के द्वारा फैलता है।
▶इस रोग में पत्तियों पर पीले धब्बे होने लगते हैं।
▶रोग बढ़ने पर फल भी पीले होने लगते हैं। इस रोग से ग्रस्त पौधों का विकास रुक जाता है।
▶वर्षा ऋतू में इस रोग का प्रकोप अधिक होता है। इससे बचने के लिए पौधों में फूल आने से पहले एवं बाद में प्रति एकड़ खेत में 60 ग्राम एसितामाइप्रिड 20 एसपी का छिड़काव करें।
▶बुवाई से पूर्व इमिडाक्लोरपिड 5 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज की दर से उपचरित करके बुवाई करने से भी इस रोग को कम किया जा सकता है।
🌱स्त्रोत:-AgroStar
किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद।