AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
पीएम सिलाई मशीन योजना के अंतर्गत आवेदन कर पाएं सिलाई मशीन बिल्कुल फ्री!
कृषि वार्ताPM Modi Yojna
पीएम सिलाई मशीन योजना के अंतर्गत आवेदन कर पाएं सिलाई मशीन बिल्कुल फ्री!
👉🏻फ्री सिलाई मशीन योजना 2021 का शुभारम्भ हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश की महिलाओ को रोजगार प्रदान करने के लिए किया गया है | इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा देश की गरीब और श्रमिक महिलाओ को मुफ्त में सिलाई मशीन उपलब्ध करायी जाएगी | इस के ज़रिये महिलाये सिलाई मशीन प्राप्त करके अपना खुद का घर बैठे रोजगार शुरू कर सकती है जिससे वह अच्छी आमदनी अर्जित कर सकती है | प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना:- 👉🏻इस योजना का लाभ देश के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रो की आर्थिक रूप से कमज़ोर महिलाओ और श्रमिक महिलाओ को दिया जायेगा | योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा हर राज्य में 50000 के अधिक महिलाओ को निशुल्क सिलाई मशीन प्रदान की जाएगी | इस योजना के ज़रिये श्रमिक महिलाये प्राप्त करके अपना और अपने परिवार का भरण पोषण अच्छे से कर सकेंगी | इस योजना के अंतर्गत देश की जो इच्छुक महिलाये फ्री सिलाई मशीन लेना चाहती है उन्हें इस योजना के तहत आवेदन करना होगा | इस योजना के अंतर्गत केवल 20 से 40 वर्ष की आयु की ही महिलाये आवेदन कर सकती है | फ्री सिलाई मशीन योजना 2021 का उद्देश्य:- 👉🏻निशुल्क सिलाई मशीन योजना 2021 का मुख्य उद्देश्य देश की आर्थिक रूप से कमज़ोर महिलाओ को केंद्र सरकार द्वारा मुफ्त में सिलाई मशीन प्रदान करना | फ्री सिलाई मशीन योजना के ज़रिये श्रमिक महिलाओ को रोजगार के अवसर प्रदान करना जिससे वह घर बैठे सिलाई करके अच्छी आमदनी इकठ्ठा कर सकेंगी | इस फ्री सिलाई मशीन योजना 2021 के ज़रिये श्रमिक महिलाओ को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना और इस योजना से ग्रामीण महिलाओ की स्थिति में भी सुधार आएगा | फ्री सिलाई मशीन योजना के लाभ:- 👉🏻इस योजना का लाभ देश की श्रमिक महिलाओ को प्रदान किया जायेगा । 👉🏻इस योजना के अंतर्गत देश की सभी श्रमिक महिलाओ को सरकार द्वारा निशुल्क सिलाई मशीन प्रदान की जाएगी । 👉🏻फ्री सिलाई मशीन प्राप्त करके देश की महिलाये घर बैठे लोगो के कपडे सी कर अच्छी आमदनी अर्जित कर सकती है । 👉🏻देश की ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रो की आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग की महिलाओ को इस योजना के अंतर्गत शामिल किया जायेगा । 👉🏻देश की गरीब महिलाओ को इस योजना के ज़रिये रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेगे । 👉🏻केंद्र सरकार द्वारा हर राज्य में 50000 के अधिक महिलाओ को निशुल्क सिलाई मशीन प्रदान की जाएगी | 👉🏻इस योजना के ज़रिये देश की महिलाओ को रोजगार के लिए प्रेरित करना और महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाना और सशक्त बनाना फ्री सिलाई मशीन योजना की पात्रता:- 👉🏻इस योजना के तहत आवेदन करने वाली महिलाओ की आयु 20 से 40 वर्ष होनी चाहिए | 👉🏻इस योजना के अंतर्गत श्रमिक महिलाओ के पति की वार्षिक आय 12000 रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए | 👉🏻देश की आर्थिक रूप से कमज़ोर महिलाये ही योजना के तहत पात्र होंगी | 👉🏻देश की विधवा और विकलांग महिलाये भी इस योजना का लाभ उठा सकती है | फ्री सिलाई मशीन योजना के दस्तावेज़:- 👉🏻आवेदिका का आधार कार्ड 👉🏻आयु प्रमाण पत्र 👉🏻आय प्रमाण पत्र 👉🏻पहचान पत्र 👉🏻यदि विकलांग है तो विकलांग चिकित्सा प्रमाण पत्र 👉🏻यदि कोई महिला विधवा है तो उसका निराश्रित विधवा प्रमाण पत्र 👉🏻सामुदायिक प्रमाण पत्र 👉🏻मोबाइल नंबर 👉🏻पासपोर्ट साइज फोटो सिलाई मशीन योजना के तहत लागू राज्यों के नाम:- 👉🏻इस योजना को इस समय केवल कुछ ही राज्यों में लागू किया गया है जैसे हरियाणा ,गुजरात ,महाराष्ट्र ,उत्तर प्रदेश ,कर्नाटक, राजस्थान , मध्य प्रदेश ,छत्तीसगढ़ ,बिहार आदि और और समय बाद इस योजना को पुरे देश में लागू कर दिया जायेगा | निशुल्क सिलाई मशीन योजना में आवेदन कैसे करे ? 👉🏻इस योजना के अंतर्गत जो इच्छुक श्रमिक महिलाए आवेदन करना चाहती है तो उन्हें सर्वप्रथम भारत सरकार की Official Website पर जाना होगा | 👉🏻Official Website पर जाने के बाद आपको वहाँ से आवेदन फॉर्म को Download करना होगा | Application Form Download करने बाद आपको 👉🏻आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे ,नाम ,पता ,मोबाइल नंबर ,आधार नंबर आदि भरना होगा | 👉🏻सभी जानकारी भरने के बाद आपको अपने सभी दस्तावेज़ों को फोटो कॉपी को अपने आवेदन फॉर्म से अटैच करके अपने सम्बंधित कार्यालय में जाकर जमा करना होगा | 👉🏻इसके बाद आपके Application Form को कार्यालय के अधिकारी द्वारा सत्यापन किया जायेगा | सत्यापन करने के बाद आपको निशुल्क सिलाई मशीन प्रदान की जाएगी | स्रोत:- PM Modi Yojna, 👉🏻प्रिय किसान भाइयों अपनाएं एग्रोस्टार का बेहतर कृषि ज्ञान और बने एक सफल किसान। दी गई जानकारी उपयोगी लगी, तो इसे लाइक👍करें एवं अपने अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें धन्यवाद!
42
9