AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
पीएम- किसान सम्मान निधि की स्थिति पता करने का तरीका जानें
कृषि वार्ताAgrostar
पीएम- किसान सम्मान निधि की स्थिति पता करने का तरीका जानें
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए जिन किसानों ने आवेदन दिया है और अब तक उनके बैंक अकाउंट में पैसा नहीं आया है तो उसकी स्थिति जानना बहुत आसान हो गया है। इसके लिए पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाकर कोई भी किसान अपना आधार, मोबाइल और बैंक खाता नंबर दर्ज करके इसके स्थिति की जानकारी ले सकता है।_x000D_ पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत आवेदन की स्थिति कैसे देखें ? _x000D_ ऑनलाइन पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर किसान अपने आवेदन की वर्तमान स्थिति देख सकते हैं। इस सुविधा का लाभ आप अपने मोबाईल से भी उठा सकते हैं।_x000D_ इसके लिए आपने आवेदन करते समय जो अकाउंट नंबर, आधार नंबर या मोबाईल नंबर दिया है | इन तीनों में से कोई भी एक आप के पास होना चाहिए। जिसकी सहायता से आप अपने आवेदन को देख सकते हैं।_x000D_ किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन की स्थिति कहाँ पर देखें ?_x000D_ 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं - https://pmkisan.gov.in/ _x000D_ 2- मेन्यू पर farmers corner की तलाश करें।_x000D_ 3- अब अपनी पीएम-किसान स्थिति की जांच के लिए 'beneficiary status' पर क्लिक करें।_x000D_ 4- 'beneficiary list' की जाँच करने के लिए - अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव ठीक से दर्ज करें।_x000D_ 5- इसके बाद 'Get Report' पर क्लिक करें।_x000D_ 6- अब आपका विवरण स्क्रीन पर दिखाई देगा।_x000D_ _x000D_ स्रोत- Agrostar, 3 जनवरी 2019_x000D_ यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगे, तो फोटो के नीचे दिए पीले अंगूठे के निशान पर क्लिक करें और नीचे दिए विकल्पों के माध्यम से अपने सभी किसान मित्रों के साथ साझा करें।_x000D_
1652
0
अन्य लेख