AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
पीएम किसान संपदा योजना’ से होगा कृषि, किसान और ग्रामीण क्षेत्रों का विकास
कृषि वार्ताAgrostar
पीएम किसान संपदा योजना’ से होगा कृषि, किसान और ग्रामीण क्षेत्रों का विकास
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने हाल ही में प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना (पीएमकेएसवाई) के तहत खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में करीब 32 परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं को करीब 17 राज्यों में लागू करने की तैयारी की जा रही है। इस योजना के तहत करीब 406 करोड़ रुपये के फंड को मंजूरी भी मिल गई है। _x000D_ क्या है परियोजना का उद्देश्य _x000D_ 1. इन परियोजनाओं के तहत करीब 15 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार दिया जाएगा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्रदान किए जाएंगे।_x000D_ 2. आधुनिक प्रसंस्करण तकनीकों से कृषि उपज की बर्बादी को रोका जाएगा, ताकि किसानों की आय को दोगुना किया जा सके।_x000D_ 3. अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में भारतीय किसानों को उपभोक्ताओं से जोड़ा जाएगा।_x000D_ पीएम किसान संपदा योजना क्या है? _x000D_ इस योजना की शुरुआत अगस्‍त 2017 में हुई। इसका मुख्य उद्देश्‍य कृषि का आधुनिकीकरण करना तथा कृषि बर्बादी को कम करना साथ ही कृषि विकास को आधुनिक इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर की सहायता से आगे बढ़ाना है। कृषि विकास में सही मैनेजमेंट और बुनियादी ढाचे का निर्माण हो। किसानों को उनकी उपज का सही और बेहतर मूल्य मिल पाए. इसके अलावा भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर दिए जा सकें।_x000D_ स्रोत – Agrostar, 3 मार्च 2020_x000D_ यह उपयोगी जानकारी लाइक करें और अपने सभी किसान मित्रों के साथ शेयर करें।_x000D_
572
0
अन्य लेख