कृषि वार्ताAgrostar
पीएम-किसान लिस्ट 2020 और PM-Kisan मोबाइल ऐप की सम्पूर्ण जानकारी!
सरकार ने देश के किसानों के लाभ के लिए कई मोबाइल ऐप (एप्लिकेशन) लॉन्च किए हैं। ऐसा ही एक उपयोगी मोबाइल ऐप है, 'पीएम किसान मोबाइल ऐप'. इस ऐप में वे सभी सुविधाएं हैं जो पीएम-किसान आधिकारिक वेबसाइट में उपलब्ध हैं। देश की सबसे बड़ी योजना प्रधानमंत्री किसान निधि शुरू की थी। देश के लगभग 14.50 करोड़ किसानों को इस योजना में शामिल किया गया है। पीएम-किसान योजना के माध्यम से, सरकार तीन किश्तों में किसानों को प्रति वर्ष 6000 रुपये प्रदान करती है। योजना का लाभ उठाने के लिए, किसानों को अपना पंजीकरण ऑनलाइन या ऑफलाइन कराना होगा।_x000D_
हाल ही में पीएम किसान मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद से, आप निम्नलिखित कार्य कर पाएंगे-_x000D_
पीएम-किसान ऐप के फीचर_x000D_
• नया किसान पंजीकरण _x000D_
• लाभार्थी की स्थिति _x000D_
• आधार विवरण भरें _x000D_
• स्व पंजीकृत किसानों की स्थिति _x000D_
• पीएम किसान हेल्पलाइन _x000D_
कैसे डाउनलोड करें ऐप _x000D_
अपने मोबाइल के Play Store में जाकर एप्लीकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं। _x000D_
मोबाइल ऐप में पीएम किसान की स्थिति/सूची की जांच कैसे करें?_x000D_
ऐप खोलें और फिर लाभार्थी स्थिति पर क्लिक करें। फिर आईडी टाइप- आधार नंबर या मोबाइल नंबर या अकाउंट नंबर चुनें। उसके बाद मान/संख्या को ध्यान से दर्ज करें और विवरण प्राप्त करने के लिए क्लिक करें। तब फिर आपका पीएम किसान लाभार्थी का स्टेट्स मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।_x000D_
अधिक जानकारी के लिए, https://www.pmkisan.gov.in पर विजिट करें। _x000D_
स्रोत:- Agrostar, 4 अप्रैल 2020_x000D_
इस तरह के और अधिक महत्वपूर्ण अपडेट प्राप्त करने के लिए, इस एग्रोस्टार कृषि वार्ता को देखें और लाइक और शेयर करना न भूलें!_x000D_
_x000D_