योजना और सब्सिडीAgroStar
पीएम किसान योजना:19वीं किस्त जारी, करोड़ों किसानों को लाभ!
👉पीएम नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी कर दी है। इस योजना के तहत 9.8 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 22,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई है। यह राशि डीबीटी (DBT) के माध्यम से सीधे किसानों के खाते में भेजी गई है। खास बात यह है कि योजना के 6 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह किस्त जारी की गई है।
👉इस बार पहले से अधिक किसानों को लाभ मिला है। 18वीं किस्त 9.60 करोड़ किसानों को दी गई थी, लेकिन इस बार कृषि मंत्रालय के प्रयासों से छूटे हुए किसानों को जोड़ा गया, जिससे 2.41 करोड़ महिला किसानों सहित 9.80 करोड़ से अधिक किसानों को 19वीं किस्त का लाभ मिला।
👉किस्त चेक करने की प्रक्रिया:
1️⃣ PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट [https://pmkisan.gov.in/](https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं।
2️⃣ Farmer’s Corner में लाभार्थी सूची पर क्लिक करें।
3️⃣ अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें।
4️⃣ Get Report पर क्लिक करें और अपनी जानकारी देखें।
किसान इस प्रक्रिया से यह जान सकते हैं कि उनकी 19वीं किस्त खाते में आई है या नहीं। ✅
👉स्त्रोत:- AgroStar
किसान भाइयों ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं और लाइक एवं शेयर करें धन्यवाद।