AgroStar
सभी फसलें
कृषि ज्ञान
कृषि चर्चा
अॅग्री दुकान
पीएम किसान योजना की नई लिस्ट जारी, अभी देखें  अपना नाम!
कृषि वार्ताAgrostar
पीएम किसान योजना की नई लिस्ट जारी, अभी देखें अपना नाम!
प्रधान मंत्री किसान सम्मान योजना की नई लिस्ट सरकार के द्वारा जारी की गई है। इसमें सभी राज्यों के अनुसार लाभार्थियों के नाम दिए गए हैं आप आसानी से अपना नाम चेक कर सकते हैं। _x000D_ _x000D_ मोदी सरकार के द्वारा किसानों के लिए लागू की गई योजनाओं में प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। इस योजना का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा किसानों को नगद राशि के द्वारा मदद करना है। इस योजना का लाभ कई राज्यों के किसान बड़ी संख्या में उठा रहे हैं। इस योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश से कि गई थी और आज इस योजना का लाभ सबसे ज्यादा यहीं के किसान उठा रहे हैं। इस योजना का लाभ सबसे ज्यादा लाभ दिलाने वाले राज्यों में यूपी, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक और तमिलनाडु सबसे ऊपर हैं। सरकार के आंकडों की मानें तो 8 जून तक इस योजना का लाभ 9 करोड़ 83 लाख किसानों को दिया जा चुका है।_x000D_ _x000D_ लिस्ट में नाम चेक करने की प्रक्रिया_x000D_ सरकार के द्वारा सभी लाभार्थियों की पूरी सूची पीएम किसान स्कीम की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर अपलोड की गई है। वेबसाइट के लिंक पर जाने के बाद 'फार्मर कार्नर' ऑपशन पर जाएं और आधार या मोबाइल नंबर के माध्यम से आप चेक कर सकते हैं कि आपको पैसा मिला है या नहीं। अगर आपका आधार नंबर किसी वजह से गलत हो गया है तो इसकी भी जानकारी यहां इसमें आपको मिल जाएगी। इस वेबसाइट में सरकार के सभी लाभार्थियों की पूरी सूची अपलोड कर दी गई है। इसके साथ ही आप किसान आधार संख्या/बैंक खाता/ मोबाइल नंबर के जरिए अपने आवेदन की स्थिति की भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।_x000D_ _x000D_ लिस्ट को ऑनलाइन देखने का तरीका_x000D_ सबसे पहले pmkisan.gov.in की वेबसाइट पर जाएं। उसके बाद होम पेज पर बने मेन्यू बार के जरिए ‘फॉर्मर कॉर्नर’ पर जाएं। इसके बाद लिंक के अंदर लाभार्थी सूची पर क्लिक करें। इसके आगे आपको राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का विवरण दर्ज करना होगा। इसके बाद आप आसानी से Get Report पर क्लिक करके पूरी लिस्ट प्राप्त कर सकते हैं। _x000D_ _x000D_ स्रोत:- Agrostar, 11 जून 2020 _x000D_ प्रिय किसान भाइयों दी गई जानकारी यदि आपको उपयोगी लगे, तो इसे लाइक करें और अपने सभी किसान मित्रों के साथ शेयर करें।
92
0
अन्य लेख